गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों में अब तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाकर खाना नहीं बनाया जा सकेगा। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन ईंधनों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के संशोधित नियमों के तहत जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

अब सभी प्रतिष्ठानों को खाना बनाने के लिए बिजली, गैस या दूसरे अप्रूव्ड स्वच्छ ईंधन वाले उपकरणों का इस्तेमाल करना होगा। जिलाधीश उत्तम सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए नगर निगम गुरुग्राम, नगर निगम मानेसर और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।रोजाना होगी जांचडीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को नियमित रूप से होटलों, रेस्तरां और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिबंधित ईंधन का इस्तेमाल करने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को जांच, नियमों के उल्लंघन और की गई कार्रवाई का ब्योरा देते हुए रोजाना रिपोर्ट भी सौंपनी होगी।प्रशासन ने लोगों से मांगा सहयोगजिला प्रशासन ने आम लोगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से वायु प्रदूषण कम करने के अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

होटल और रेस्तरां संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे कोयले और लकड़ी का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करें और केवल स्वीकृत स्वच्छ ईंधन से चलने वाले उपकरणों का ही उपयोग सुनिश्चित करें।GRAP के संशोधित नियमों के तहत आदेश जारीजिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने यह आदेश 'कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट' (CAQM) की ओर से जारी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के संशोधित नियमों के तहत जारी किया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।