हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर धरती हिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

एक महीने में यह दूसरी बार जब शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।कहां केंद्र?राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भूकंप रात 9 बजकर 50 मिनट 26 सेकंड (भारतीय मानक समय) पर आया। इसका केंद्र 31.188 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.007 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे रही और इसका केंद्र शिमला में दर्ज किया गया है।3.9 दर्ज की गई तीव्रताभूकंप की तीव्रता 3.9 होने के कारण इसके झटके आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए जाने की संभावना है।

हालांकि, अभी तक किसी क्षेत्र से मकानों, सड़कों या अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। किसी के घायल होने या जनहानि की भी सूचना नहीं है। भूकंप के बाद प्रशासन की ओर से नुकसान को लेकर कोई विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है हिमाचलहिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्यों में शामिल है।

प्रदेश के कई जिले भूकंपीय जोन-4 और जोन-5 में आते हैं। इन क्षेत्रों में भूकंप आने का खतरा अपेक्षाकृत अधिक रहता है। हिमालयी क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल के कारण समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। ऐसे में कम तीव्रता के भूकंप भी लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं।1905 में आए भूकंप ने मचाई थी तबाहीप्रदेश में भूकंप का इतिहास भी काफी पुराना है।

वर्ष 1905 में कांगड़ा और चंबा क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस भूकंप में 10 हजार से अधिक लोगों की जान गई थी। उस घटना के बाद से हिमाचल में भूकंप के खतरे और उससे बचाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होती रही है।एक महीने में दूसरी बार हिली शिमला की धरतीशिमला में इससे पहले 17 अक्टूबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

उस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आया था। इसका केंद्र 31.298 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.529 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई भी जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी। उस दौरान शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में लोगों ने झटके महसूस किए थे।

उस भूकंप से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली थी। इस तरह करीब एक महीने के भीतर शिमला में दूसरी बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। लगातार दो भूकंप की घटनाओं के बाद लोगों में भय का माहौल है। भू-विज्ञानी हिमाचल में बड़े स्तर के भूकंप की आशंका जता चुके हैं।रिपोर्ट- यूके शर्मा