उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सीट बंटवारे को जल्द अंतिम रूप दे सकते हैं। समाजवादी पार्टी के साथ चर्चा के लिए कांग्रेस ने संभावित सीट की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। दोनों के बीच संसद के <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-winter-session data-vars-anchor-text=शीतकालीन सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शीतकालीन सत्र के दौरान चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन लगभग तय है। दोनों पार्टियों के नेता दिसंबर के पहले सप्ताह में चर्चा कर सकते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बात करेंगी।कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत और सीट की संख्या तय होने के बाद दोनों पार्टियों के नेता सीटवार चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि सीट की संख्या को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ रिश्तों में किसी तरह की कोई खटास आए।2017 से अधिक सीट की वकालतदरअसल, कांग्रेस के अंदर एक तबका वर्ष 2017 के मुकाबले गठबंधन में अधिक सीट की वकालत कर रहा है। वहीं, समाजवादी पार्टी की दलील है कि वर्ष 2022 में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है।

ऐसे में कांग्रेस के अधिक सीट लड़ने से गठबंधन को नुकसान हो सकता है।जीत की क्षमता पर समाजवादी पार्टी का जोरसमाजवादी पार्टी की कोशिश है कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा महज संख्या के बजाय उम्मीदवारों की जीतने की क्षमता पर आधारित होना चाहिए। दरअसल, वर्ष 2022 चुनाव में कांग्रेस ने 403 में से 399 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे।

पर पार्टी सिर्फ दो सीट ही जीत पाई थी। वर्ष 2024 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 61 और कांग्रेस ने 17 सीट पर चुनाव लड़ा था। इसमें सपा को 37 और कांग्रेस को छह सीट मिली थी। दिलचस्प यह है कि कांग्रेस ने जिन 17 सीट पर चुनाव लड़ा था, उसमें 85 विधानसभा सीट है। इन विधानसभा सीट पर सपा के 17 विधायक हैं।