भुवेश्नर: इजरायल फ्लाईदुबई के नायक कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी भी नहीं भूल पाएगा। मूलरूप से गुजरात के रहने वाले स्मित मच्छार का परिवार मुंबई में रहता है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जहां अभिमान व्यक्त किया है तो वहीं दूसरी गुजरात के सीएम ने विशिष्ट सम्मान देने का ऐलान कर दिया है। इस सब के बीच देश के जाने माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में हीराे कैप्टन को सैल्यूट किया है।

पटनायक ने ओडिशा के पुरी के बीच पर फ्लाईदुबई के 'नायक' कैप्टन स्मिट मच्छार के सम्मान में रेत से मूर्ति बनाई है।जल्द ठीक होने की प्रार्थनासुदर्शन पटनायक ने पुरी के बीच स्मित मच्छार की शानदान तस्वीर उकेरी है। पटनायक ने अपने इस कलाकृति के जरिए स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। उन्होंने लिखा है सैल्यूट टू कैप्टन स्मित मच्छार।

गेट वेल सून। स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट किए गए थे। ताजा अपडेट में उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। मुंबई के घाटकोपर में रहने वाले स्मित मच्छार ने फ्लाईदुबई में सवार करीब 180 यात्रियों की जान बचाई है। इसमें ज्यादातर इजरायली हैं।नेतन्याहू ने की तगड़ी तारीफइजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने स्मित मच्छार की बहादुरी गर्व व्यक्त किया है।

उन्होंने फ्लाईदुबई के फ्लाइट की हाईजैकिंग को विफल करने के लिए तारीफ की है। गौरतलब हो कि हमले के तुरंत बाद प्लेन का संतुलन बिगड़ गया और वह महज 30 सेकंड में करीब 14 हजार फीट नीचे आया था। जिससे यात्रियों में भारी चीख-पुकार मच गई थी। कैप्टन स्मित मच्छारने एक विमान में लगभग 180 लोगों की जान बचाई है। इसमें 170 से अधिक इजरायल के हैं।