भुवनेश्वर: स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस न मिलने से बौखलाए टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के भारत सरकार और मुकेश अंबानी पर दिए जा रहे बयानों को बीजेपी के राज्यसभा सासंद सुजीत कुमार ने बचकाना और नखरेबाजी करार दिया है। सुजीत कुमार ने दो टूक कहा कि भारत में कारोबार करना है तो देश के कानून का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट कर बिजनेस नहीं होता और कोई खुद को सुपर बॉस समझकर सुरक्षा मानकों में छूट की उम्मीद नहीं कर सकता।बच्चों के नखरे जैसा है एलन मस्क का बर्तावबता दे कि इन दिनों टेस्ला के मालिक और अरबपति एलन मस्क स्टारलिंक के लाइसेंस की अनुमति न मिलने को लेकर भारत सरकार और मुकेश अंबानी पर कई तरह के बयान दे रहे हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बच्चों के नखरे जैसा है। हम देखते हैं कि जब बच्चों को खिलौने या मनचाही चीज नहीं मिलती, तो वे नखरे दिखाते हैं। एलन मस्क का व्यवहार बहुत ही बचकाना है। यदि वह भारत में कारोबार करना चाहते हैं, तो उन्हें देश के कानून का पालन करना होगा।भारत ने हमेशा निष्पक्ष और गैर भेदभावपूर्ण नीतियों का पालन कियाउन्होंने कहा कि सैटेलाइट कारोबार एक बेहद संवेदनशील क्षेत्र है और इसका देश की सुरक्षा पर भी बड़ा असर पड़ता है।

इसलिए उन्हें सुरक्षा एजेंसियों, निगरानी एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मंजूरी लेनी होती है। आप एक सुपर बॉस की तरह व्यवहार नहीं कर सकते और फिर यह कहें कि सिर्फ इसलिए कि आप एलन मस्क हैं, इन जरूरी शर्तों में छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि भारत ने हमेशा निष्पक्ष और गैर भेदभावपूर्ण नीतियों का पालन किया है और जब तक आप देश के कानून का पालन करते हैं।

आपके पास प्रतिस्पर्धा का उचित अवसर है। मुझे लगता है कि सिर्फ बचकाने पोस्ट करने से कारोबार नहीं होता। उन्हें पता होना चाहिए कि स्पेक्ट्रम आवंटन या लाइसेंसिंग एक तय मानक प्रक्रिया के तहत होती है, जिसमें विस्तृत सुरक्षा मंजूरी शामिल होती है। इसलिए यह काम जल्दबाजी में नहीं होगा।राष्ट्र को बंधक बनाने की कोशिशसांसद सुजीत कुमार ने कहा कि सरकार का यह कर्तव्य है कि वह कानून-व्यवस्था और स्थिरता बनाए रखे और नागरिकों में विश्वास जगाए।

जिस तरह से ये अराजक तत्व, सीजेआई और कुछ विपक्षी नेता और पार्टियां राष्ट्र को बंधक बनाने की कोशिश कर रहे हैं, खासकर राजधानी नई दिल्ली को, यह सबके सामने है। उन्होंने आगे कहा कि आप क्या उम्मीद करते हैं कि सरकार उन्हें सरकारी संपत्ति और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करने, पुलिसकर्मियों, खासकर महिला पुलिसकर्मियों को परेशान करने देगी?

जिस तरह का उत्पीड़न आप अब सोशल मीडिया पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों, खासकर महिला पुलिसकर्मियों के साथ होते हुए देख रहे हैं, वह पाप है।