अमरावती: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है। एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर किए। यह मामला कथित तौर पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के कारण हुई एक सोची-समझी हत्या का है। पुलिस के अनुसार, महिला ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर करने के लिए अपने पति की कमाई का इस्तेमाल किया।
जिन्होंने घर के अंदर ही उसकी हत्या कर दी। जांचकर्ताओं का कहना है कि हत्या की योजना बहुत सावधानी से बनाई गई थी और कई आरोपियों की मदद से इसे अंजाम दिया गया।कहां का है मामला?पुलिस ने बताया कि पीड़ित डी अप्पाला नायडू आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के देवरापल्ले मंडल के श्रीरामपुरम गांव के रहने वाले थे।
उनकी 1 जुलाई को उनके घर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद उसके दो बच्चे पिता के साये से महरूम हो गए हैं। शुरुआत में मौत को संदिग्ध माना गया था। हालांकि बाद में विस्तृत जांच से पता चला कि यह पहले से सोची-समझी हत्या की साजिश थी।पत्नी के लव अफेयर पर पति ने जताई थी आपत्तिजांचकर्ताओं के अनुसार, अप्पाला नायडू की पत्नी हेमा, कथित तौर पर गंगाधर नाम के एक व्यक्ति के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशनशिप में थी।
पुलिस ने बताया कि अप्पाला नायडू ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई थी, जो कथित तौर पर हत्या की वजह बनी। हेमा, गंगाधर और गंगाधर के भतीजे नागाचरण ने कथित तौर पर अप्पाला नायडू को रास्ते से हटाने की साजिश रची।कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को किया हायरपुलिस ने बताया कि तीनों ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर किया और उन्हें पीड़ित की ही कमाई से लगभग 1 लाख रुपये का भुगतान किया।
योजना के तहत हायर किए गए किलर्स कथित तौर पर अप्पाला नायडू के घर में घुसे और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए।तीन आरोपी अरेस्टजांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर देवरापल्ले पुलिस ने 5 जुलाई को हेमा, गंगाधर और नागाचरण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दो अन्य संदिग्ध पर हत्या को अंजाम देने का संदेह है और वे अभी भी फरार हैं।
उनकी पहचान प्रकाश और शफीर के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उन्हें खोजने और गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।