अमरावती: आंध्र प्रदेश में पवन कल्याण और बीजेपी के साथ सरकार मिलकर सरकार चला रहे सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पार्टी के नता जलील खान ने बयान दिया है कि वो दिन आ रहे हैं जब मुसलमान चंद्रबाबू के शासन के खिलाफ़ बगावत करेंगे। एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी केंद्र में मोदी सरकार को समर्थन दे रही है।
वह एनडीए के अहम घटक हैं।नायडू पर क्यों भड़के जलील खानटीडीपी नेता जलील खान ने कहा है कि चंद्रबाबू नायडू का रवैया मुझे पसंद नहीं है। चंद्रबाबू सिर्फ पैसे वालों को ही राज्यसभा, एमएलए और एमएलसी की सीटें दे रहे हैं। वे मुसलमानों को माइनॉरिटी के छोटे-मोटे नॉमिनेटेड पद देकर खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। मुसलमानों के प्रति चंद्रबाबू की लापरवाही का असर आने वाले चुनावों में टीडीपी पर पड़ेगी।टीडीपी के पास कितने मंत्री-विधायक और सांसद?आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के पास लोकसभा में 16 सांसद हैं, जबकि राज्यसभा में टीडीपी के पास 4 सांसद हैं।
ऐसे में इनकी कुल संख्या 20 होती है। आंध्र प्रदेश विधानसभा टीडीपी के पास 135 विधायक हैं। कुल सीटें 175 सीट हैं। मोदी मंत्रिमंडल में टीडीपी के पास 2 मंत्री हैं। इनमें राममोहन नायडू कैबिनेट मंत्री और डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री हैं। आंध्र प्रदेश सरकार में चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में कुल 25 मंत्री हैं।मोदी के सामने दिलवाई थी शपथचंद्रबाबू नायडू ने जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी।
तब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुस्लिम मंत्री को शपथ दिलवाई थी। तब वह वाकया खूब चर्चा में आया था। नायडू की सरकार में एन मोहम्मद फारुक मंत्री हैं। आंध्र प्रदेश में वर्ष 2011 की जनगणना (पुनर्गठन से पहले के संयुक्त आंकड़े) के अनुसार मुस्लिम आबादी लगभग 7.3% से 9.5% के बीच है। विभाजन के बाद के वर्तमान आंध्र प्रदेश में यह प्रतिशत करीब 7.33 फीसदी के आसपास होने की संभावना है।