गुवाहाटी: बीजेपी ने कांग्रेस के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे से खाली हुई नौगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव में देबाशीष शर्मा को उम्मीदवारी बनाया है। बीजेपी ने अधिकृत तौर पर देबाशीश शर्मा के नाम का ऐलान कर दिया है। इस सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान होना है तथा 9 अक्टूबर को मतगणना होगी। 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर प्रद्युत बोरदोलोई यहां से सांसद चुने गए थे।

इस सीट पूर्व में बीजेपी का कब्जा रहा है। 2019 में प्रद्युत बोरदोलोई यहां से सांसद चुने गए थे। वह 2024 में भी चुनाव जीते थे।बीजेपी ने चार बार हासिल की है जीतअसम की नौगांव सीट पर बीजेपी ने कुल चार बार जीत हासिल की है। 1999 में यहां से राजेन गोहेन जीते थे। जिन्होंने इसक बाद 2004, 2009 और फिर 2014 में भी जीत हासिल की थी।

नागांव लोकसभा सीट सीट से प्रद्युत बोरदोलोई अब बीजेपी के विधायक और मंत्री हैं।कौन हैं देबाशीष शर्माबीजेपी ने नाैगांव सीट पर कब्जा जमाने के लिए पूर्व नौकरशाह देबाशीष शर्मा (जिन्हें देवाशीष शर्मा/सरमा भी कहते हैं) पर दांव खेला है। वह सेवानिवृत्त IAS ऑफिसर हैं। शर्मा ने 3 सितंबर, 2026 को IAS से वॉलंटरी रिटायरमेंट लिया था।

जिससे स्टेट सिविल सर्विस में उनकी लगभग 34 साल की लोकसेवा खत्म हो गई थी। अपनी सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद वह 8 सितंबर, 2026 को राज्य अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में गुवाहाटी में पार्टी के मुख्यालय में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।गुवाहाटी निगम कमिश्नर रह चुकेउन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति तक नाैगांव जिला सरकार के लिए जिला आयुक्त (डीसी) के रूप में कार्य किया।

नागांव में अपनी पोस्टिंग से पहले, उन्होंने अगस्त 2022 में मोरीगांव जिले के डीसी के रूप में कार्य किया है। देबाशीष शर्मा गुवाहाटी नगर निगम आयुक्त भी रहे हैं। देबाशीष शर्मा 1992 में असम सिविल सेवा (ACS) में शामिल होने के बाद सार्वजनिक सेवा में अपनी यात्रा शुरू की थी। वह बाद में आईएएस 2011 बैच असम-मेघालय कैडर में पदोन्नत हुए थे।