गुवाहाटी: मतदाता सूची में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान वोट हाटने और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर दिल्ली में धमासान के बीच पूर्वोत्तर राज्य असम के सिलचर नगर निगमों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इनमें बीजेपी के अगुवाई वाली एनडीए को बड़ी जीत मिली है। कुल 42 सीटों में एनडीए के खाते में 34 सीटें मिली हैं। सिलचर नगर निगम के चुनाव ईवीएम की बजाए बैलेट से कराए गए थे।दो सीटें बीजेपी ने निर्विरोध जीतींबीजेपी और असम गण परिषद वाले NDA ने सिलचर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में शानदार जीत हासिल की।

​​133 उम्मीदवारों वाले इस चुनाव में NDA ने 42 में से 34 सीटें जीतीं। बीजेपी ने 38 वार्डों में उम्मीदवार उतारे थे, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी AGP ने चार वार्डों में चुनाव लड़ा। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी 38 वार्डों में उम्मीदवार खड़े किए थे। चुनाव मैदान में 52 निर्दलीय उम्मीदवार और सीपीआईएम का एक उम्मीदवार भी शामिल था।

चुनाव में 70.22 प्रतिशत मतदान हुआ। कॉर्पोरेशन के 42 में से 40 वार्डों में वोटिंग हुई। बाकी दो वार्डों में बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।दर्जा बढ़ने के बाद पहला चुनावसिलचर नगर निगम को 42 वार्डों वाले म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में अपग्रेड किए जाने के बाद यह पहला निकाय चुनाव था। कॉर्पोरेशन जून 2025 में काम करने लगा था।

इस बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सिलचर के लोगों का दिल से आभार जताया। उन्होंने सिलचर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में लोगों की भारी भागीदारी और BJP को जनादेश देने के लिए उनका धन्यवाद किया।जीत को पीएम मोदी से जोड़ासीएम ने कहा कि यह चुनाव 'सेवा संकल्प अभियान' के दौरान हुआ, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन सेवा से देश सेवा तक की यात्रा के 25 साल पूरे होने का प्रतीक है।

असम बीजेपी अध्यक्ष और सांसद दिलीप सैकिया ने याद किया कि कैसे बीजेपी ने बराक घाटी से अपनी यात्रा शुरू की और आज असम में इस मुकाम तक पहुंची।