ईटानगर: केरल के दो टूरिस्ट की अरुणाचल प्रदेश में एक झील में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त पर हुआ जब टूरिस्ट झील की ऊपरी सतह पर बर्फ जमने के बाद मस्ती कर रहे थे। यह घटना वीडियो में कैद हुई है। इस घटना ने टूरिस्ट के रवैए पर सवाल खड़े कर दिए है कि उन्होंने जानबूझकर अधिक एडवेंचर के लिए अपनी जान जोखिम में डाली।
यह हादसा अरुणाचल प्रदेश की जमी हुई सेला झील में हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि टूरिस्ट बर्फ पर मस्ती कर रहे थे। उनके वजन से बर्फ टूटी और वे डूब गए। सेला झील लगभग 13,700 फीट की ऊंचाई पर है।दो टूरिस्ट की दर्दनाक मौत जानकारी के अनुसार शुक्रवार को केरल के सात टूरिस्टों के एक ग्रुप का एक सदस्य जमी हुई झील के बीच में अपना कैमरा सेट करने के लिए गया, तभी बर्फ टूट गई।
इसमें दो टूरिस्ट पानी में गिर गए। साथियों ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे भी पानी में डूब गए। सेना की एक बचाव टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद दोनों की डेडबॉडी झील से निकाली गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से तीन में से एक को सफलतापूर्वक बचा लिया गया। दोनों मौसम में आर्कषण का केंद्रसेला झील अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में स्थित है।
यह बेहद खूबसूरत झील है। यहां पर सैलानी सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में जाते हैं। यह झील दिसंबर से फरवरी के बीच अक्सर तापमान नीचे आने पर जम जाती है। गर्मियों में (मार्च से जून), बर्फ पिघल जाती है और चारों ओर हरी-भरी हरियाली और अल्पाइन फूलों से घिरा क्रिस्टल-क्लियर नीला पानी दिखाई देता है। स्थानीय बौद्ध मान्यताओं के अनुसार, इसे इस क्षेत्र की 101 पवित्र झीलों में से एक माना जाता है।