ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। राज्य के जिलों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़ चुके हैं। चीन सीमा से सटे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेचुका का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है। वहीं पुल बह जाने से कई गांवों का संपर्क राज्य के अन्य हिस्सों से टूट गया है। चीन सीमा से सटे शियोमी जिले में भारी भूस्खलन के कारण मेचुका जाने वाले सभी प्रमुख सड़क मार्ग बंद हो गए हैं।

मेचुका न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट होने के कारण सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। यहां सुरक्षा बलों की बड़ी तैनाती रहती है।बेस कैंप से संपर्क टूट गयाकुरंग कुमे जिले में रविवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।

इस दौरान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की एक अग्रिम चौकी भी बाढ़ की चपेट में आ गई थी। चौकी पर तैनात 19 जवानों का अपने बेस कैंप से संपर्क टूट गया था। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी जवान सुरक्षित पैदल चलते हुए बेस कैंप पहुंच गए और उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई गई है। पूरे बचाव अभियान का समन्वय दामिन मुख्यालय के प्रशासन ने किया।84 मीटर लंबा पुल बहालगातार बारिश के चलते कुमे नदी पर बना 84 मीटर लंबा रणनीतिक पुल भी तेज बहाव में बह गया।

इस पुल के टूटने से क्रा दादी जिले के आठ गांवों का संपर्क पूरी तरह समाप्त हो गया है। यह पुल यांग्ते और ताली के बीच एक अहम कड़ी था और वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इसका उद्घाटन किया था। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और पुल की सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के अनुसार इस आपदा में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, 29 लोग घायल हुए हैं और 97 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।6 जिलों के 425 गांव इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित राज्य सरकार के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के सभी 26 जिलों के 425 गांव इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन, सेना, आईटीबीपी और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

प्रभावित इलाकों में लोगों तक भोजन, दवाइयां और आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बीच स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की तत्काल मरम्मत की मांग की है। निर्माण कार्यों में कथित लापरवाही और गैर-वैज्ञानिक तरीके अपनाने को भी बार-बार होने वाले भूस्खलनों का एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।