फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम झब्बूपुर गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सैंथरा निवासी पुनीत शर्मा (18) की देर रात तिर्वा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुनीत गांव के ही अभिषेक पुत्र सुभाष के साथ दिवाली पर आतिशबाजी खरीदने बाजार जा रहा था।

सामने से आ रही बाइक पर इजौर निवासी अभिषेक पुत्र कमलेश सवार था। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। पुनीत की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल और वहां से तिर्वा रेफर किया गया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।