http:// कूदकर बचाई जान कार में अचानक आग लगते ही वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। खतरा भांपते हुए चालक और अन्य सवारों ने चलती कार से तुरंत बाहर छलांग लगा दी। वाहन से निकलते ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पाया काबू इसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। समय रहते लोगों के बाहर निकल जाने से एक बड़ा और भीषण हादसा टल गया।