गोपीगंज कोतवाली के गिराई के पास बुधवार को एक ऐसी घटना हुई। जिसने सबको मर्माहत कर दिया। सड़क पार कर रही बेटी को बचाने में मां ने अपनी जान गंवा दी। 32 वर्षीय चुड़िहारी मोहाल निवासी हिना ने सड़क पर दौड़ी बेटी को बचाने में अपनी जान गंवा दी। वह सड़क पर दौड़ी बेटी के सामने अचानक वाहन आने पर धक्का देकर आगे गिरा दिया और खुद वाहन की चपेट में आ गई।

गंभीर रूप से घायल मां हिना की मौत हो गई। गोपीगंज नगर के चूड़िहार मोहाल निवासी दानिश की बाजार में ही एक छोटी चूड़ी आदि की दुकान चलाते हैं। बुधवार को उनकी पत्नी हिना (32) अपनी सास मुन्नी और चार साल की बेटी गुड़िया उर्फ बेबी को लेकर गिराई पावर हाउस के पास स्थित एक क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। घटना की प्रत्यक्षदर्शी रही हिना की सास मुन्नी देवी ने बताया कि गिराई पावर हाउस के पास ऑटो से उतरने के बाद सभी लोग सड़क पार करने जा रहे थे।

इस बीच अचानक उनकी पोती गुड़िया सड़क पर भागी। इस बीच एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन उधर से निकल रहा था। अपनी बेटी को बचाने के लिए दौड़ी हिना ने बेटी को तो धकेल दिया, लेकिन खुद चार पहिया की चपेट में आ गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।