शनिवार रात स्टूडेंट्स ने एक छात्रा के साथ रेप होने का आरोप लगाते हुए यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा किया था और नेशनल हाईवे जाम कर दिया था. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने…
पंजाब पुलिस ने जालंधर के पास लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कैंपस में शनिवार देर रात सैकड़ों स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन के बाद हालात सामान्य होने का दावा किया है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में पांच लड़कों को डिटेन किया गया है
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार प्रदीप शर्मा के मुताबिक़, कुछ स्टूडेंट ने कैंपस में एक छात्रा के साथ बलात्कार होने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को तुरंत दबाने का दबाव बनाया. इसी वजह से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कथित सर्वाइवर कौन है
हालांकि यूनिवर्सिटी ने इन आरोपों को अफ़वाह बताया है. संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसी खबरें पूरी तरह अफ़वाह हैं. यह यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है
स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन के ख़िलाफ़ पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं
एडीजीपी फ़ैय्याज़ फ़ारूकी ने कहा है कि कैंपस और सभी स्टूडेंट सुरक्षित हैं. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है
एडीजीपी ने कहा, "अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. कोई भी समस्या नहीं है. अभी पूरा ध्यान कैंपस को सुरक्षित रखने और बच्चों को सुरक्षित रखने में है. उनमें कोई पैनिक न हो. हम परिजनों को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि कैंपस सुरक्षित है, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें बिल्कुल घबराने की ज़रूरत नहीं है."
इस बीच, नियमित कक्षाएं दस दिनों के लिए निलंबित किए जाने के बाद एलपीयू के कई स्टूडेंट अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं
पुलिस ने कहा कि वह स्टूडेंट्स के अनुरोध के अनुसार जांच करने के लिए तैयार है, लेकिन पहले यह बताया जाना चाहिए कि घटना किसके साथ और कहां हुई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
उज्जैन में 650 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के ख़िलाफ़ याचिका हाई कोर्ट में ख़ारिज
'मेरे पिता पाकिस्तानी हैं, इसलिए मुझे गालियां दी गईं', इराक़ी फ़ुटबॉलर ज़िदान इक़बाल के साथ क्या हुआ
पुलिस ने सीजेपी के आशुतोष रांका को छोड़ा, रिहाई के बाद क्या कहा
हाल ही में चितकारा यूनिवर्सिटी में भी एक छात्र के आत्महत्या करने की ख़बरों को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था