पुडुचेरी, 21 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी और मध्य प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए का मुकाबला बुधवार को नीरस ड्रॉ पर समाप्त हुआ जब लगातार बारिश और आसमान में बादल छाए रहने के कारण अंतिम दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
मध्य प्रदेश ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए। उसने पुडुचेरी के 177 रन के जवाब में पहली पारी में 345 रन बनाए थे।
अंतिम दिन दूसरी पारी में पुडुचेरी को एक विकेट पर 98 रन से आगे खेलने उतरना था लेकिन खराब मौसम के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
ग्रुप ए के अन्य तीन मुकाबले मंगलवार को ही समाप्त हो गए थे।
Web Title: रणजी ट्रॉफी: पुडुचेरी और मध्य प्रदेश का मैच नीरस ड्रॉ
ओडिशा सरकार ने पैरा एथलीट पायल नाग को 10 लाख रुपये देकर सम्मानित किया
युवा ओलंपिक: अंबेकर मीतेई पुरुषों के 50 किग्रा मुक्केबाजी फाइनल में
डिसिल्वा और कुसल मेंडिस के शतक, श्रीलंका के चार विकेट 404 रन
इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की शृंखला में अनुष्का करेंगी भारत ‘ए’ की कप्तानी
भारत सैफ चैंपियनशिप में मालदीव को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में
लक्ष्य सेन कुमामोतो मास्टर्स जापान के दूसरे दौर में
आईपीएल में टीमों की संख्या बढ़ाने पर कोई चर्चा नहीं हुई है: सैकिया
बीसीसीआई क्षेत्रीय चयन समिति का संयोजक नियुक्त नहीं करता : सैकिया