मुंबई, 21 अक्टूबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्तीय स्थिति बिगड़ने के मद्देनजर पुडुचेरी कोऑपरेटिव बैंक बैंक पर कई अंकुश लगाए हैं। इसके तहत खाताधारक अब अपने खाते से अधिकतम 5,000 रुपये ही निकाल सकेंगे।
आरबीआई ने बुधवार को बयान में कहा कि ये अंकुश 21 अक्टूबर, 2026 को कारोबार बंद होने के समय से छह महीने तक लागू रहेंगे। हालांकि, इनकी समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
पात्र जमाकर्ता जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से पांच लाख रुपये तक की जमा बीमा राशि पाने के हकदार होंगे।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसने हाल के दिनों में पुडुचेरी कोऑपरेटिव बैंक के कामकाज में सुधार के लिए उसके निदेशक मंडल और वरिष्ठ प्रबंधन के साथ बातचीत की थी। इसके बावजूद, बैंक ने निगरानी से जुड़ी चिंताओं को दूर करने और जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस प्रयास नहीं किए। इसी कारण बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की संबंधित धाराओं के तहत ये निर्देश जारी करना जरूरी हो गया।
इन निर्देशों के तहत बैंक पर कर्ज और अग्रिम देने, निवेश करने, देनदारियां लेने तथा अपनी संपत्तियों या परिसंपत्तियों को हस्तांतरित करने अथवा उनका अन्य तरीके से निपटान करने पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।
आरबीआई ने कहा कि बैंक की मौजूदा नकदी की स्थिति को देखते हुए उसे निर्देश दिया गया है कि वह बचत खाते, चालू खाते या जमाकर्ता के किसी अन्य खाते से 5,000 रुपये से अधिक की निकासी की अनुमति न दे। हालांकि, निर्धारित शर्तों के अधीन बैंक को जमा राशि के बदले कर्ज का समायोजन करने की अनुमति होगी।
Web Title: आरबीआई ने पुडुचेरी कोऑपरेटिव बैंक पर ‘अंकुश’ लगाए, निकासी की सीमा तय की
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये परः एम्फी
चालू वित्त वर्ष में 10 नवंबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.76 प्रतिशत बढ़कर 14.42 लाख करोड़ रुपये
रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 93.71 प्रति डॉलर पर
ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़कर 88 करोड़ रुपये पर
चाय उद्योग के संगठनों ने न्यूनतम टिकाऊ मूल्य की सिफारिश का समर्थन किया
अमूल, मदर डेयरी ने दूध के दाम दो से चार रुपये लीटर बढ़ाए
बैंक खाता न होने पर भी एनईएफटी से 50,000 रुपये तक भेजे जा सकेंगेः आरबीआई