नई दिल्ली, 15 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पुडुचेरी विधानसभा की थट्टांचावडी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ई विनायगम की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।
कांग्रेस की विज्ञप्ति के अनुसार, 9-थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव में ई. विनायगम कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा करते हुए संबंधित इकाइयों को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के थट्टनचावडी सीट से इस्तीफा देने के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है।
इस सीट पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी।
1920 मेगावाट की पूरी क्षमता पर लगातार 6 घंटे बिजली उत्पादन किया जा सकेगा - परियोजना पर 11500 करोड़ रुपए होगा निवेश भोपाल, 11 नवम्बर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के नीमच जिले के गांधी सागर में ग्रीनको ग्रुप द्वारा 1920 मेगावाट भंडारण क्षमता वाली ''गांधीस..
भारत के संवैधानिक भविष्य और सत्ता हस्तांतरण की रूपरेखा पर विचार-विमर्श के लिए 12 नवंबर 1930 को लंदन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन हुआ था। ब्रिटिश सरकार की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को छोड़कर देश के प्रमुख राजनीतिक..
नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह बुधवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इटली के लिए रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य यूरोप के साथ भारत ..
भोपाल, 11 नवंबर (हि.स.)। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत ने कृषि उत्पादन के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अभी चावल के उत्पादन में चीन को पीछे छोड़कर हम दुनिया में नंबर-1 हो गए हैं। भारत प्याज का भी सबसे बड़ा उत्पादक देश इस समय बन ..
Copyright © 2017-2025. All Rights Reserved Hindusthan Samachar News Agency