दावासोशल मीडिया पर कोरोना की दवा को लेकर कई मेसेज वायरल होते रहे हैं. एक वायरल मेसेजमें दावा किया जा रहा है कि पॉन्डिचेरी यूनिवर्सिटी के छात्र रामू ने कोरोना की एकघरेलू दवा बना ली है. साथ ही, इस दवा को विश्व स्वास्थ संगठन ने मान्यता भी दे दीहै. वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक चम्मच काली मिर्च पाउडर, दो चम्मच शहद और थोड़ाअदरक के रस के मिश्रण का 5 दिनों तक लगातार सेवन करने से कोरोना ठीक हो जाएगा.Essubbiah Ramesh ने ये मेसेज फेसबुक पर पोस्ट किया है.

पोस्ट अंग्रेज़ी में है, हमआपको हिंदी अनुवाद बता रहे हैं- (आर्काइव लिंक) एक अच्छी ख़बर आखिरकार पॉन्डिचेरीयूनिवर्सिटी के छात्र रामू ने कोविड-19 की घरेलू उपचार की दवा बना ली है, जिसे WHOने स्वीकार कर लिया है. उन्होंने साबित किया है कि एक चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2चम्मच शहद और थोड़ा अदरख का रस 5 दिन लगातार लेने ने कोरोना 100 प्रतिशत ठीक होजाएगा.

पूरी दुनिया इस उपाय को अपनाने के लिए तैयार. आखिरकार 2020 में एक अच्छी ख़बरआई. कृपया इस मेसेज को अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाए. जैसा प्राप्त हुआ.*A Good News* Finally an INDIAN student from PONDICHERRY University, named RAMUfound a home remedy cure for Covid-19... Posted by Essubbiah Rameshon Wednesday, 16 September 2020ट्विटर यूज़र Nation First ने भी सेम दावा किया है.

(आर्काइव लिंक)Finally a student from PONDICHERRY university, found a home remedy cure forCovid-19 Add 1 tablespoon of black pepper powder to 2 table spoons of honey &some ginger juice for consecutive 5 days would suppress the effects of corona.And eventually go away 100% Share— Nation First (@HChitranshi) September 3, 2020 इसी तरह के और भी दावे आप यहां औरयहां देख सकते हैं.

(आर्काइव लिंक) (आर्काइव लिंक)पड़ताल'दी लल्लनटॉप' की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. WHO ने अभी तक कोरोना की किसीदवा को मान्यता नहीं दी है. वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने पॉन्डिचेरीयूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) से संपर्क किया. उन्होंने बताया, ये दावाभ्रामक है. हमारे किसी स्टूडेंट ने ऐसी कोई दवा नहीं बनाई है, जो कोरोना ठीक करनेका दावा करती हो.

ये एक अफ़वाह है और पॉन्डिचेरी यूनिवर्सिटी का इस वायरल मेसेज सेकोई लेना-देना नहीं है. WHO ने अभी तक किसी भी दवा या वैक्सीन को कोरोना के इलाज़ केलिए मंजूरी नहीं दी है. कोरोना की दवा या वैक्सीन के बारे में WHO की वेबसाइट परदर्ज है, कुछ पश्चिमी, पारंपरिक या घरेलू उपचार कोविड-19 के लक्षणों को कम कर सकतेहैं.

मगर ऐसी कोई दवा उपलब्ध नहीं है जो इस बीमारी का सटीक इलाज कर दे. विश्वस्वास्थ्य संगठन कोविड-19 की रोकथाम या इलाज के लिए ख़ुद से कोई दवा लेने के लिएनहीं कहता है. हालांकि, पश्चिमी और पारंपरिक दोनों दवाओं के कई क्लीनिकल परीक्षण चलरहे हैं. WHO कोविड-19 की रोकथाम और उसके उपचार के लिए टीके और दवा विकसित करने केप्रयासों पर नज़र बनाए हुए है.

कोविड-19 से बचने के सबसे प्रभावी उपाय हैं, अपनेहाथों को बार-बार और अच्छी तरह से साफ करें अपनी आंखों, मुंह और नाक को छूने सेबचें अपनी खांसी को कोहनी के मोड़ या टिशू से ढकें. टिशू पेपर का यूज करते ही तुरंतहटा दें और अपने हाथ धो लें. दूसरों से कम-से-कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें. इसीतरह के कई और भी सवालों के जवाब यहां दिए गए हैं.

(आर्काइव लिंक) किसी भी बीमारी सेलड़ने में इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता का महत्वपूर्ण रोल होता है. भारतसरकार के आयुष मंत्रालय ने इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए काली मिर्च और अदरक काप्रयोग करने का सुझाव दिया है. आयुष मंत्रालय ने इम्युनिटी बढ़ाने के कई और भी उपायबताए हैं. इन घरेलू उपायों को देश के प्रसिद्ध वैद्यों की राय से तैयार किया गयाहै.

इसमें साफ़ तौर पर लिखा है इन उपायों से आपकी इम्युनिटी बढ़ सकती है, लेकिन येकोरोना के इलाज़ का दावा नहीं करती हैं. (आर्काइव लिंक) साफ़ है कि वायरल दावे मेंजिस घरेलू उपाय को कोरोना की दवा बता कर शेयर किया जा रहा है वो ग़लत है. अब तककोरोना की कोई दवा नहीं बनी है.नतीजाहमारी पड़ताल में वायरल दावा ग़लत निकला. WHO ने कोरोना के इलाज़ के लिए अभी तक किसीदवा को मंजूरी नहीं दी.

वायरल मैसेज में कोरोना के इलाज़ का दावा ग़लत है. पॉन्डिचेरीयूनियवर्सिटी ने वायरल दावे का खंडन किया है. पड़ताल अब वॉट्सऐप पर. वॉट्सऐपहेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करनेके लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.--------------------------------------------------------------------------------पड़ताल: बुर्के के भीतर कटार छिपाकर घूम रहा शख्स मंदिर का पुजारी है?