यदि आप पॉन्डिचेरी घूमने का साेच रहे हैं, तो पॉन्डिचेरी आपके लिए एक अच्छा टूरिस्ट स्पाॅट हो सकता है, इन गर्मियों की छुटि्टयों के लिए। चेन्नई, बैंगलोर जैसे शहरों के टूरिस्ट के लिए यह एक ड्रीमी हाॅलीडे डेस्टिनेशन हाे सकता है, जो पॉन्डिचेरी में घूमने के लिए एक ट्रिप प्लान कर रहे हैं।
यदि आप पॉन्डिचेरी घूमने की योजना बना रहे हैं, और यहां घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन्स की तलाश कर रहे हैं,तो, शायद यह डीटेल आपके काम आए।
पॉन्डिचेरी इंडिया के कई शहरों से ट्रेन, रोड और बाई एयर आसानी से पहुंचा जा सकता है।
बाई एयर-शहर से 125 किमी की दूरी पर स्थित चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है और आप पॉन्डिचेरी पहुंचने के लिए यहा से एक पर्सनल कैब बुक कर सकते हैं।
ट्रेन-पॉन्डिचेरी का निकटतम रेलवे स्टेशन विल्लुपुरम रेलवे जंक्शन है। जो शहर से करीब 37 किमी की दूरी पर है। यहां से फिर अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए आप टैक्सी या कैब कर सकते हैं।
रोड- पॉन्डिचेरी पहुंचने का यह सबसे लोकप्रिय और सुविधाजनक तरीका है। साउथ के कई शहर जैसे- चेन्नई, बैंगलोर, कोयंबटूर आदि से बस ली जा सकतसी है, साथ ही सड़क के रास्ते खूबसूरत-मनोरम दृश्यों का आनंद लेते अपन सफर पूरा किया जा सकता है।
एक कोस्टल शहर होने के नाते, पॉन्डिचेरी में गर्मियों में ह्यूमिडिटी काफी रहती है, जिसकी वजह से सर्दियां या अक्टूबर से मार्च का समय पॉन्डिचेरी जाने के लिए बेस्ट है। पॉन्डिचेरी के ऑफबीट और फेमस जगहों की यात्रा के लिए इस समय का हवादार मौसम एकदम अनुकूल रहता है।
आपकी पॉन्डिचेरी यात्रा श्री अरबिंदो आश्रम की यात्रा के बिना अधूरी है। 1910 में सेवानिवृत्त होने के बाद श्री अरबिंदो के शिष्यों के एक समूह द्वारा शुरू किया गया। यह आश्रम आध्यात्मिक सहयोगी मीरा अल्फासा को सौंप दिया गया, जिन्हें माता के रूप में जाना जाता है। आश्रम पॉन्डिचेरी में घूमने के लिए सबसे आध्यात्मिक और शांत जगहाें में से एक है।
अरियानकुप्पम नदी के तट पर स्थित अरिकामेडु एक प्रसिद्ध इंडो.रोमन ऑर्कियोलाॅजिकल साइट है। यह पॉन्डिचेरी के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसेज में से एक है। सदियों पहले रोमन, फ्रेंच और चोलों का निवास यह शहर कभी इस क्षेत्र का एक लोकप्रिय व्यापार केंद्र था।
अरिकामेडु शहर से 4 किमी दूर स्थित है और यहां के अवशेष भारत में हुए रोमन व्यापार की ओर इशारा करते हैं। हालांकि इतिहास के शौकीनों और आकियोलाॅजी बफस के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। इस साइट सींग को आपकी टूर लिस्ट में एड होना ही होगा अगर आप ऐतिहासिक चीजों को देखने और जानने का शौक का शौक रखते हैं तो।
Entry- 10 रुपये बड़े, 5 रुपये बच्चे, फॉरनर्स 50 रुपये
चुन्नंबर बोटहाउस एक एक्लिेंट पिकनिक स्पाॅट है, जो चुन्नंबर नदी और बंगाल की खाड़ी यान बे ऑफ बंगाल के बैकवाॅटर पर स्थित है। पैराडाइज बीच, पॉन्डिचेरी चुन्नंबर होटहाउस से फेरी से आसान से पहुंचा जा सकता है साथ ही यहां कई तरह के वाॅटर स्पोर्टस का भी आनंद उठाया जा सकता है, जैसे- मोटर बोट, पैडल बोट, रो बोट वगैरह। इस जगह का एक पाॅपुलर नाम प्लाज पैरादीसो भी है। विजिटर्स यहां डाॅलफिन देखने भी आते हैं। टूरिस्ट प्लेस होने के नाते यहां, आस-पास के एरिया में आपको खाने के भी अच्छे ऑप्शन्स मिलेंगे।
22 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, पॉन्डिचेरी में बोटेनिकल गार्डन एक प्रमुख दर्शनीय आकर्षण है। इस बोटेनिकल गार्डन में दुनिया भर से पौधों की लगभग 1500 प्रजातियों हैं। यह पौधों और जीवन में उनके महत्व के बारे में जानने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह सभी दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
पॉन्डिचेरी में घूमने के लिए सबसे रोचक स्थानों में से एक है, जवाहर टाॅय म्यूजियम। फैमिली वालों और बच्चों के घूमने के परपज से यह आइडियल जगह है। म्यूजियम में लगभग 140 गुड़िया हैं, जो अट्रैक्टिव कलर्स और स्टाइल्स में सजी हुई रखी हैं। म्यूजियम में गुड़िया और खिलौनों को सावधानीपूर्वक चुना गया है और दुनिया भर से लाया गया है साथ ही उन पर लेबलिंग के साथ रखा गया है, ताकि बच्चे पढ़कर हर डाॅल के बारे में खुद ही जान सकें।