पॉन्डिचेरी (पुडुचेरी), जिसे आमतौर पर महिलाओं के लिए एक सेफ टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है, इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक महिला ने एक्स पर अपना अनुभव शेयर कर लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि पॉन्डिचेरी महिलाओं के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।वायरल वीडियो में क्या कहा गया?महिला ने अपने वीडियो में साफ कहा, “पॉन्डिचेरी, No!

ये एक ऑनेस्ट वीडियो है जो मैं बना रही हूं, खासकर लड़कियों-महिलाओं के लिए। मैं फार्मा बैकग्राउंड से हूं और क्लाइंट मीटिंग्स के लिए 20 से ज्यादा बार पॉन्डिचेरी जा चुकी हूं। लेकिन वहां लड़कियों का खुलेआम घूमना बहुत मुश्किल है। स्कूटी चलाते वक्त पीछे से हूटिंग होती है, बीच पर छोटे कपड़े पहनने पर लोग घूरते हैं।

आपके पास आ जाएंगे और सीधे पूछते हैं- इवनिंग स्पेंड करोगे हमारे साथ, सेल्फी के लिए रिक्वेस्ट करेंगे और मना करने के बावजूद सेल्फी लेकर चले जाएंगे।”स्कूटी पर बहन के साथ हुए हादसे का जिक्रमहिला ने आगे बताया कि एक बार जब वह अपनी बहन के साथ स्कूटी पर थीं, कुछ लड़कों ने पास से गुजरते हुए उनकी बहन की जांघ को छू लिया।

इस हरकत से उनकी बहन बुरी तरह डर गई और उन्हें मानसिक झटका लगा। एक और घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बीच से होटल तक एक लड़का उनका पीछा करता रहा। जब उन्होंने उसे चिल्लाकर डराने की धमकी दी, तभी वह वहां से भागा।सरकार से अपीलमहिला ने यह भी कहा कि उनका मकसद पॉन्डिचेरी टूरिज्म को बदनाम करना नहीं है, बल्कि वो चाहती हैं कि वहां की सरकार महिलाओं की सुरक्षा को गंभीरता से ले।

उन्होंने कहा, "पॉन्डिचेरी सरकार को ध्यान देना चाहिए, वरना महिलाएं वहां आना ही बंद कर देंगी।"सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली राय सामने आई। एक यूजर ने कहा, "महिला टूरिस्ट की सेफ्टी के लिए पॉन्डिचेरी सरकार को कड़े कानून बनाए जाने चाहिए।" वहीं, कुछ यूजर्स ने पॉन्डिचेरी की मुस्लिम आबादी को लेकर टारगेट किया।

दूसरी तरफ, एक महिला यूजर ने लिखा कि उन्होंने दिसंबर में पॉन्डिचेरी का ट्रिप किया था और उनका अनुभव काफी अच्छा रहा।ये पहला मौका नहीं है जब पॉन्डिचेरी में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हों। कुछ महीनों पहले भी कई सोलो फीमेल ट्रैवलर्स ने पॉन्डिचेरी को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया था।डिस्क्लेमर: मिंट हिंदी इस एक्स पोस्ट में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के आधार पर हमने इसे ये लेख प्रकाशित की है।