वाराणसी के गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कूच बिहार ट्रॉफी के तहत पहला मैच नवंबर के अंत में होगा। उत्तर ...और पढ़ें
गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नवंबर के अंत में होगा पहला मैच।
गंजारी स्टेडियम में कूच बिहार ट्रॉफी का पहला मैच।
उत्तर प्रदेश टीम पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ से भिड़ेगी।
स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों की बैठने की व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी में पहला मैच कराने की रूपरेखा लगभग तय कर ली गई है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में दर्शक राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों की अच्छी बालिंग व अच्छी बैटिंग देख सकेंगे।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कूच बिहार ट्राफी के लिए घरेलू मैदान में होने वाले तीन मैच के आयोजन स्थल तय कर लिए गए हैं। 26 नवंबर से लखनऊ में उत्तर प्रदेश की टीम गुजरात के खिलाफ मैच खेलेगी।
इसके बाद के दो मुकाबले वाराणसी के नए स्टेडियम में होंगे। पुडुचेरी व छत्तीसगढ़ के खिलाफ उत्तर प्रदेश की टीम इस नए स्टेडियम में जीत के लिए उतरेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की पिच व ग्राउंड कमेटी की हरी झंडी के बाद यूपीसीए आयोजन स्थल पर निर्णय लेगा।तीस हजार दर्शक देख सकेंगे मैचराजातालाब क्षेत्र के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ में बने इस स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। जरूरत पड़ने पर दर्शक क्षमता 40 हजार तक भी बढ़ाई जा सकती है। स्टेडियम की वास्तुकला में काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को विशेष स्थान दिया गया है।
पवेलियन और प्रसारण केंद्र को डमरू का आकार दिया गया है, जबकि फ्लडलाइट के पोल त्रिशूल की आकृति में बनाए गए हैं। छत चंद्राकार है और दर्शक दीर्घा को गंगा घाट की सीढ़ियों जैसा बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर 2023 को स्टेडियम की आधारशिला रखी थी। यहां दिन और रात दोनों समय क्रिकेट मुकाबले कराए जा सकेंगे। हालांकि अभी इसका लोकार्पण होना शेष है। इससे पहले घरेलू मैच का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो चुका है। नौ पिचों पर तैयार हुआ मुख्य मैदानस्टेडियम के मुख्य मैदान में नौ पिचें बनाई गई हैं। इनमें चार लाल मिट्टी, तीन काली मिट्टी और दो मिश्रित मिट्टी की हैं। लाल मिट्टी महाराष्ट्र और काली मिट्टी ओडिशा से मंगाई गई है। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अलग अभ्यास मैदान और नेट पिचें भी बनाई गई हैं। मैदान में आधुनिक जल निकासी व्यवस्था है, जिससे बारिश के बाद पानी निकालने में कम समय लगेगा।डमरू आकार का प्रसारण केंद्रस्टेडियम के उत्तरी पवेलियन में डमरू की आकृति वाला मीडिया और प्रसारण केंद्र बनाया गया है। इसके सामने के हिस्से में पैनलिंग का काम चल रहा है। यहां करीब 2000 वर्गफीट का ब्राडकास्ट रूम है। सैटेलाइट अपलिंक के लिए 20×20 फीट और 12×12 फीट के कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा कैंटीन और शौचालय भी हैं।खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम और चिकित्सा कक्षस्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए अलग ड्रेसिंग रूम और चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। चिकित्सा और प्राथमिक उपचार के लिए कक्ष है। मैच अधिकारियों के लिए अलग स्थान और मैदान प्रबंधन से जुड़े कक्ष भी हैं। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अलग मैदान और नेट पिचें हैं।त्रिशूल आकार की फ्लडलाइट से होंगे डे-नाइट मैचस्टेडियम में चार फ्लडलाइट टावर भगवान शिव के त्रिशूल के आकार में बनाए गए हैं। इनकी ऊंचाई 65 मीटर है। फ्लडलाइट से रात में भी मैदान पर पर्याप्त रोशनी रहेगी। इससे यहां दिन और रात दोनों समय मुकाबले कराए जा सकेंगे।30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्थास्टेडियम में फिलहाल 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। जरूरत के अनुसार इसे 40 हजार तक बढ़ाया जा सकता है। दर्शक दीर्घा को गंगा घाट की सीढ़ियों जैसा स्वरूप दिया गया है। छत चंद्राकार है और बाहरी हिस्से में बेलपत्र की आकृति वाली धातु की सज्जा की गई है।