दमन, 12 नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा के तहत केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव पहुंचीं।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपनी यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति दोपहर में दमन पहुंचीं और दमन हवाई अड्डे पर उन्हें सलामी गारद दी गयी।
अधिकारियों ने कहा कि शाम को उन्होंने दमन के जाम्पोर इलाके में हाल में शुरू किए गए एवियरी का दौरा किया और दमन के वरकुंड इलाके में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और ‘राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान’ (एनआईएफटी) परिसर का भी दौरा किया।
इसके बाद उन्होंने नमो पथ का दौरा किया जो समुद्र के किनारे एक सुरम्य पैदल मार्ग है। नमो पथ पर कलाकारों ने विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रपति के स्वागत में तरह-तरह के लोक नृत्य प्रस्तुत किए।
राष्ट्रपति मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश के दादरा और नगर हवेली जिले के सिलवासा शहर में ‘एनएएमओ (नमो) मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों और शिक्षकों के साथ 13 नवंबर को बातचीत करेंगी।
इसके बाद वह जांडा चौक पर एक सरकारी स्कूल का उद्घाटन करेंगी और सिलवासा में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगी।
अधिकारियों ने कहा कि उसी शाम वह दीव में चक्रतीर्थ समुद्र तट पर ‘आईएनएस खुकरी स्मारक’ का भी दौरा करेंगी।
Web Title: राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय यात्रा पर दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव पहुंचीं
मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति, फ़ौरन AIIMS में कराया गया भर्ती, जानें कैसी है हालत
सरकारी कर्मचारियों के लिए नई गाड़ी खरीदने के नियम बदले, इस तरह के कारों को मिलेगी प्राथमिकता, जानें कीमत
सरकारी अफसर-कर्मचारियों के लिए बदले नियम, जारी हुई नई गाइडलाइन, सिर्फ इन्हें दिया जाएगा लैपटॉप और टैबलेट
छह कलेक्टर समेत 20 सीनियर IAS अफसरों का ट्रांसफर, दिवाली के बाद राज्य सरकार ने जारी कर दी लिस्ट, देखें नाम
कुलगाम में CRPF के पेट्रोलिंग टीम पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी के साथ 7 अरेस्ट, 3 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश जब्त, जानें कहां ले जाने की थी तैयारी?