Dadra And Nagar Haveli: केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली से बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, दादरा के इंडस्ट्रियल इलाके में देर रात अचानक भयंकर आग लग गई। कुछ ही मिनटों में लपटें आसमान छूने लगीं। काले धुएं का गुबार वीडियो में देखा जा सकता है। जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
आग बुझाने की जद्दोजहद जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, नुकसान कितना हुआ है, इसका भी अभी पता नहीं चल सका है। आग कैसे लगी? कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फायर डिपार्टमेंट के असिस्टेंट डायरेक्टर ने क्या कहा? फायर डिपार्टमेंट के असिस्टेंट डायरेक्टर, अमृतलाल ने कहा, "रात करीब 10.14 बजे हमें आग लगने की घटना के बारे में कॉल आया।
फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए…आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं…" बेकाबू आग की लपटें… देखें वीडियो-