नई दिल्ली, 8 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केन्द्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में स्थानीय निकाय चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने शनिवार को एक्स पर कहा कि भाजपा ने लगभग हर सीट पर जीत हासिल की है -जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और नेतृत्व में लोगों के अटूट विश्वास की पुष्टि होती है। यह जीत एतिहासिक है।
जानकारी के मुताबिक दमन जिला पंचायत की 16 सीटों में से भाजपा ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं नगर निगम चुनाव में 15 सीटों में से 14 पर जीत हासिल की। सरपंच चुनाव में भी 16 सीटों में से 15 सीटों पर जीत हासिल की। दीव जिला पंचायत में सभी 8 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही दादरा नगर हवेली के जिला पंचायत चुनाव में 26 में से 24 सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी।
1920 मेगावाट की पूरी क्षमता पर लगातार 6 घंटे बिजली उत्पादन किया जा सकेगा - परियोजना पर 11500 करोड़ रुपए होगा निवेश भोपाल, 11 नवम्बर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के नीमच जिले के गांधी सागर में ग्रीनको ग्रुप द्वारा 1920 मेगावाट भंडारण क्षमता वाली ''गांधीस..
भारत के संवैधानिक भविष्य और सत्ता हस्तांतरण की रूपरेखा पर विचार-विमर्श के लिए 12 नवंबर 1930 को लंदन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन हुआ था। ब्रिटिश सरकार की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को छोड़कर देश के प्रमुख राजनीतिक..
नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह बुधवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इटली के लिए रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य यूरोप के साथ भारत ..
भोपाल, 11 नवंबर (हि.स.)। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत ने कृषि उत्पादन के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अभी चावल के उत्पादन में चीन को पीछे छोड़कर हम दुनिया में नंबर-1 हो गए हैं। भारत प्याज का भी सबसे बड़ा उत्पादक देश इस समय बन ..
Copyright © 2017-2025. All Rights Reserved Hindusthan Samachar News Agency