शिलॉन्ग : मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बसे एक गांव के लोगों ने रविवार को ज़ीरो लाइन पर बाड़ लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वे देश के बाकी हिस्सों से कट जाएंगे। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में जीरो लाइन के ठीक पास बसा लिंगखोंग उन कुछ गांवों में से एक है।

यहां के घर बांग्लादेश की बस्ती से बस कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं। अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार, बाड़ जीरो लाइन से कम से कम 150 गज की दूरी पर होनी चाहिए।स्थानीय लोगों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान ग्रामीणों द्वारा लगाई गई बांस की बाड़ की वजह से यह गांव बांग्लादेश से अलग हो गया था और तब से हालात में ज़्यादा कुछ नहीं बदला है।क्या बोले गांव के मुखियारविवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पिनुर्स्ला के सब-डिविज़नल ऑफिसर को एक ज्ञापन सौंपा।

उसमें उन्होंने चल रहे बाड़ लगाने के काम को तुरंत रोकने की मांग की है। गांव के मुखिया रामू ने बताया कि हम सीमा पर बाड़ लगाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि बाड़ ज़ीरो लाइन पर लगाई जाए ताकि हमारा गांव भारत के अंदर और बाड़ वाले इलाके के भीतर रहे।पूरा गांव परेशानरामू ने कहा कि प्रस्तावित एलाइनमेंट से लिंगखोंग सुरक्षा घेरे के बाहर रह जाएगा, जिससे वहां आने-जाने, सुरक्षा और बस्ती के भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा होंगी।

ऐसी ही चिंता ज़ाहिर करते हुए, स्थानीय निवासी रीमा खोंग्सदिर ने कहा कि अगर बाड़ मौजूदा एलाइनमेंट के हिसाब से लगाई जाती है, तो हमारा गांव बाहर रह जाएगा। हमें अपने भविष्य की चिंता है और हम चाहते हैं कि राज्य सरकार हमारी चिंताओं को सुने और उन्हें भारत सरकार के सामने उठाए।मेघालय में 444 किमी बांग्लादेश बॉर्डरअधिकारियों ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा को सुरक्षित करने के प्रयासों के तहत सीमा पर बाड़ लगाने का काम जारी है।

मेघालय की बांग्लादेश के साथ 444 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसमें से 80 किलोमीटर से भी कम हिस्से पर स्थानीय मुद्दों और मुश्किल इलाक़े के कारण बाड़ नहीं लगी है।क्या बोली बीएसएफबॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स ( BSF ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि निवासियों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए लिंगखोंग में पहले ही एक चौकी स्थापित की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि गांव में BSF की मौजूदगी है और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत ने बांग्लादेश के साथ ज़ीरो लाइन के पास सिंगल-रो फेंस (एक कतार वाली बाड़) बनाने का मुद्दा उठाया है, खासकर उन इलाकों में जहां लोगों की बस्तियों पर असर पड़ने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा कि ज़ीरो लाइन पर सिंगल-लाइन फेंस लगाने के प्रस्ताव पर बातचीत शुरू हो गई है। हालांकि, बांग्लादेश की नई सरकार ने अभी तक इस मामले पर कोई फ़ैसला नहीं लिया है।