आईजोल: मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट पर सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार खियांगते लालतलुआंगकीमा ने गुरुवार को जीत दर्ज कर ली। उन्होंने विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की उम्मीदवार जोथानसांगी हमार को 16 मतों के अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही जेडपीएम ने पहली बार मिजोरम से राज्यसभा में अपना प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है।

जेडपीएम के प्रवक्ता लालतलुआंगकीमा को 26 वोट मिले, जबकि लेखिका और अधिवक्ता जोथानसांगी हमार को उनकी पार्टी के सभी 10 विधायकों का समर्थन मिला। राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर एवं मिजोरम विधानसभा के आयुक्त एवं सचिव जोथानसांगा राल्ते ने मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की।36 विधायकों ने डाला चुनाव में वोटविधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे शुरू हुआ मतदान निर्धारित समय शाम 4 बजे तक चलना था, लेकिन मतदान प्रक्रिया सुबह 11 बजे ही पूरी हो गई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने इस चुनाव में मतदान से दूरी बनाई। एक अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री लालदुहोमा सहित जेडपीएम के 27 में से 26 विधायक और एमएनएफ के सभी 10 विधायकों ने मतदान किया। हालांकि, तुइचांग विधानसभा क्षेत्र से जेडपीएम विधायक डब्ल्यू. छुआनावमा स्वास्थ्य कारणों से मतदान नहीं कर सके।जेडपीएम के पास है बहुमतमतदान के बाद मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने विपक्ष के उस आरोप को खारिज कर दिया कि जेडपीएम के भीतर मतभेद हैं और चुनाव में क्रॉस वोटिंग हो सकती है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता का ध्यान भटकाने और भ्रम फैलाने के लिए ऐसे दावे कर रहा था, लेकिन पार्टी के विधायक पूरी तरह एकजुट रहे और क्रॉस वोटिंग की कोई संभावना नहीं थी। 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में जेडपीएम के 27 विधायक हैं, जबकि एमएनएफ के 10, भाजपा के 2 और कांग्रेस का 1 विधायक है।बीजेपी ने वोटिंग में नहीं लिया हिस्साविपक्ष के नेता और एमएनएफ विधायक लालछंदामा राल्ते ने पहले दावा किया था कि सत्तारूढ़ जेडपीएम के भीतर मतभेद हैं।

वहीं, कांग्रेस विधायक सी. न्गुनलियनचुंगा ने कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के निर्देश के अनुसार मतदान नहीं किया। भाजपा के मीडिया संयोजक जॉनी लालथानपुइया ने भी बताया कि पार्टी के दोनों विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। यह चुनाव इसलिए कराया गया, क्योंकि मिजोरम से मौजूदा राज्यसभा सांसद के. वनलालवेना (एमएनएफ) का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है।कौन हैं के.

लालतलुआंगकीमा के. लालतलुआंगकीमा मिजोरम के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं। वे पहले मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) में थे। वह पूर्व में मिजोरम सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। तब उन्होंने राज्य के ग्रामीण विकास, भूमि राजस्व और बंदोबस्त तथा सूचना व जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था।

जन्म 30 जून 1972 को जन्में लालतलुआंगकीमास्नातक स्तर की शिक्षा पूरी की है। उन्हें विधानसभा और सार्वजनिक मंचों पर मिजोरम के स्थानीय अधिकारों, भूमि सुधारों और अवैध प्रवासियों से जुड़े मुद्दों पर प्रखरता से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। अब वे जेडपीएम के पहले राज्यसभा सांसद बने हैं। अभी तक राज्यसभा सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट का कब्जा था।

इससे पहले कांग्रेस के रोनाल्ड सापा तलाऊ सांसद थे।