गंगटोक: पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की एक सुरंग में मीथेन धमाके के बाद लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। इसके चलते सुरंग कई मजदूर फंस गए हैं। सुरंग के अंदर करीब 1.5 किलोमीटर तक मीथेन गैस जमा हो गई थी। इसी फंसी हुई गैस को बाहर निकालने की कोशिश में धमाका हुआ। इसके चलते एक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ। इसके बाद सुरंग का एक हिस्सा बंद हो गया, जिससे मजदूर अंदर फंस गए।
जिला कलेक्टर अनूपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग के अंदर अनुमानित 21 मजदूर फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मीथेन के संपर्क और संकरे रास्ते और कम दृश्यता के कारण बचाव अभियान और मुश्किल होता जा रहा है।लैंडस्लाइड से बंद हुआ निकलने का रास्ताजानकारी के अनुसार यह सोमवार को बताया कि सिक्किम के नामची जिले में बन रही एक सुरंग में मीथेन गैस के धमाके की आशंका के बाद हुए भूस्खलन से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया।
जिससे कई मजदूर अंदर फंस गए। कई एजेंसियों के साथ बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा, लेकिन सुरंग के अंदर खतरनाक गैस, कम दृश्यता और ऑक्सीजन के कम स्तर के कारण इसमें बाधा आ रही थी। मीथेन ब्लास्ट की यह घटना NHPC तीस्ता स्टेज-VI हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की ADIT सुरंग में हुई, जिसे पटेल इंजीनियरिंग बना रही है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के अंदर करीब 1.5 किलोमीटर तक मीथेन गैस जमा हो गई थी।प्रशासन को 3.40 बजे मिली सूचनाज़िला प्रशासन को घटना की जानकारी दोपहर करीब 3.40 बजे मिली, जिसके बाद नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, जिला पुलिस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं।
सुरंग के अंदर ऑक्सीजन के कम स्तर और गैस की मौजूदगी के कारण बचाव कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान कई कर्मचारी बीमार पड़ गए। ताजा अपडेट के अनुसार बचाव अभियान को मजबूत करने के लिए पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से गैस-सुरक्षा उपकरणों से लैस एक विशेष टीम पहुंची है।क्याें जमा हुई मीथेन गैस?अधिकारियों को शक है कि निर्माण कार्य के दौरान जमीन के नीचे चट्टानों की संरचना में बदलाव के कारण गैस प्राकृतिक रूप से जमा हो गई होगी, हालांकि सही कारण की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
अधिकारियों ने प्रोजेक्ट साइट के पास एम्बुलेंस तैनात कर दी हैं, जबकि गैस मास्क और सुरक्षा उपकरण पहने बचाव दल फंसे हुए कर्मचारियों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर ही इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।