शिलॉन्ग : मेघालय विधानसभा ने बुधवार को एक सरकारी प्रस्ताव पास करके राज्य में यूरेनियम की माइनिंग और यूरेनियम अयस्क-प्रोसेसिंग सुविधा बनाने का सर्वसम्मति से विरोध किया। ऑटम सेशन के पहले दिन प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा कि यह प्रस्ताव लोगों, खासकर यूरेनियम वाले इलाकों में रहने वाले समुदायों की लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दिखाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य के आदिवासी इलाके संविधान की छठी अनुसूची के तहत आते हैं, जहां जमीन मुख्य रूप से समुदाय, कबीले और व्यक्तिगत पारंपरिक अधिकार के तहत होती है। जमीन के ट्रांसफर को 'मेघालय ट्रांसफर ऑफ़ लैंड (रेगुलेशन) एक्ट, 1971' के तहत रेगुलेट किया जाता है।प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रभावित समुदायों की आजाद, पहले से और जानकारी के साथ सहमति किसी भी चरण में नहीं ली गई है, और राज्य में कभी भी यूरेनियम के लिए माइनिंग लीज नहीं दी गई है।

प्रस्ताव में सुप्रीम कोर्ट के 2019 के 'स्टेट ऑफ मेघालय बनाम ऑल डिमासा स्टूडेंट्स यूनियन' मामले के फैसले का जिक्र किया गया।स्टेट ऑफ मेघालय बनाम ऑल डिमासा स्टूडेंट्स यूनियन क्यास्टेट ऑफ मेघालय बनाम ऑल डिमासा स्टूडेंट्स यूनियन 2019 का केस है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले में कहा गया था कि मेघालय में निजी और सामुदायिक जमीन मालिकों के पास सतह के अधिकार के साथ-साथ जमीन के नीचे के अधिकार भी हैं, जिनमें खनिजों पर अधिकार भी शामिल हैं।इलाके में माइनिंग का विरोधवेस्ट खासी हिल्स और साउथ वेस्ट खासी हिल्स ज़िलों में डोमियासियाट, वाहकिजन और लोस्टोइन के साथ-साथ किल्लेन्ग पाइन्डेन्गसोहियोंग मावथाबाह में यूरेनियम के भंडार की पहचान की गई है।

हालांकि, पारंपरिक संस्थाओं, स्वायत्त ज़िला परिषदों, छात्र और नागरिक समाज संगठनों और चुने हुए प्रतिनिधियों ने राज्य में यूरेनियम माइनिंग का लगातार विरोध किया है।केंद्र के लिए क्या मेसेजइसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा गया है कि यह सदन मेघालय राज्य के लोगों द्वारा यूरेनियम की माइनिंग और राज्य के भीतर किसी भी यूरेनियम-अयस्क प्रोसेसिंग सुविधा की स्थापना के विरोध को दर्ज करता है।

यह सदन भारत सरकार, परमाणु ऊर्जा विभाग और यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से आग्रह करने का संकल्प लेता है कि वे मेघालय राज्य में किसी भी यूरेनियम माइनिंग ऑपरेशन (किल्लेन्ग पाइन्डेन्गसोहियोंग मावथाबाह यूरेनियम माइनिंग प्रोजेक्ट सहित) की अनुमति न दें। उसे आगे न बढ़ाएं या शुरू न करें। राज्य में कहीं भी यूरेनियम माइनिंग से जुड़ी किसी भी गतिविधि को बंद कर दें।

कॉनराड ने कहा कि राज्य सरकार विधानसभा के फैसले की जानकारी औपचारिक रूप से केंद्र को देगी।यूरेनियम क्या होता है और इसका क्या यूज है?यूरेनियम चांदी जैसा दिखनेवाला सफेद और बहुत चमकदार भारी खनिज होता है। यूरेनियम का यूज न्यूक्लियर रिएक्टरों में बिजली उत्पादन के लिए ईंधन के रूप में किया जाता है। कोयले की तुलना में यूरेनियम की बहुत थोड़ी सी मात्रा लाखों गुना ज्यादा एनर्जी पैदा करती है।

इसका उपयोग परमाणु बम बनाने में भी किया जाता है। मेडिकल फील्ड में भी इसका काफी प्रयोग होता है। बात करें कि दुनिया में सबसे ज्यादा यूरेनियम का भंडार कहां है तो वह ऑस्ट्रेलिया के पास है।