पासीघाट: अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित बांध परियोजना को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। सियांग नदी पर 11200 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना के लिए प्री-फिजिबिलिटी स्टडी का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद सियांग नदी क्षेत्र के तीन जिलों में 2500 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
हिंसा में 40 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं, जबकि NHPC का एक कार्यालय आग में जलकर खाक हो गया। इस बीच आंदोलनकारियों ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या हम पाकिस्तान या चीन के नागरिक हैं जो हमारी आवाज दबाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों को सता रहा यह डरऊपरी सियांग जिले का गेकू इलाका इस समय सबसे संवेदनशील बना हुआ है।
आदि समुदाय के लोग सियांग नदी के दोनों किनारों पर प्रस्तावित ड्रिलिंग का विरोध कर रहे हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संगठन 'आदि बाने केबांग-यूनाइटेड' का कहना है कि स्थानीय लोगों को डर है कि बांध बनने से गेकू और आसपास के इलाके डूब सकते हैं। इससे मूल निवासियों को विस्थापन का सामना करना पड़ सकता है। उनकी पुश्तैनी जमीन और आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है।
संगठन के मुताबिक, प्रभावित गांवों के करीब 80 प्रतिशत परिवार परियोजना के विरोध में हैं। उनकी मांग है कि स्थानीय लोगों की सहमति के बिना प्रारंभिक व्यवहार्यता अध्ययन नहीं किया जाना चाहिए।सुरक्षाबलों की तैनाती पर उठाए सवालवहीं इलाके में हिंसा के बाद क्षेत्र में सीआरपीएफ, आरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम और अरुणाचल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
आंदोलनकारी संगठन के प्रवक्ता दातिक रतन ने सरकार पर विरोध को दबाने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ 11200 मेगावाट का बांध बनाने से चीन की तरफ प्रस्तावित 60000 मेगावाट के कथित बांध के प्रभाव को कम करने में खास मदद नहीं मिलेगी। रतन ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वे विशेषज्ञों की मदद से परियोजना के खिलाफ अपना पक्ष रखने को तैयार हैं।अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी और 11 हिरासत मेंपुलिस के अनुसार, सोमवार तक हिंसा के संबंध में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
हिरासत में लिए गए लोगों में पांच नाबालिग भी शामिल हैं। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले में कुल 6 केस दर्ज किए गए हैं।IG सेंट्रल रेंज हिबू तमांग ने क्या बतायाIG सेंट्रल रेंज हिबू तमांग के मुताबकि पिछले 18 महीनों में बांध विरोधी प्रदर्शनों, आगजनी, तोड़फोड़ और दंगे से जुड़े मामलों में 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 53 मामले दर्ज किए गए हैं।
हिंसा के दौरान NHPC कार्यालय के अलावा राज्य BJP अध्यक्ष कालिंग मोयोंग और विधायकों निनोंग एरिंग तथा ओनी पान्यांग के घरों में भी तोड़फोड़ और लूटपाट हुई। वहीं, प्रदेश कांग्रेस ने अतिरिक्त RAF की तैनाती में भारी कटौती करने और प्रभावित समुदायों के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालने की मांग की है।