चेन्नई: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर अन्नमलाई ने बधाई दी है। तमिलनाडु में बीजेपी के पोस्टर ब्वॉय के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे अन्नमलाई ने विधानसभा चुनावों के बाद इस्तीफा दे दिया था। अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
अन्नामलाई ने लिखा है कि 'राष्ट्र प्रथम' की विचारधारा के प्रति उनका आजीवन समर्पण हमारे देश के करोड़ों नागरिकों को प्रेरित करता रहता है। उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।100वें वर्ष में किया प्रवेशबीजेपी के शीर्ष नेता रहे लालकृष्ण आडवाणी ने 100वें साल में प्रवेश किया है। उन्होंने 8 नवंबर, 2026 को 99 साल पूरे किए।
जनसंघ से लेकर बीजेपी को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा। लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को सिंध (अब पाकिस्तान) में हुआ था। वह बीजेपी के ऐसे नेता है जो देश के उप प्रधानमंत्री भी रहे। आडवाणी को राम मंदिर आंदोलन के लिए भी जाना जाता है। यह महज संयोग है कि जब इस साल उनका जन्मदिन दीपावली के पावन पर्व के साथ आया है।
पीएम नरेंद्र मोदी एक विशेष लेख लिखकर उनके संघर्षों और देश के प्रति योगदान को सराहा है।पीएम मोदी के प्रशंसक हैं अन्नामलाई आईपीएस की नौकरी छोड़कर अन्नामलाई ने राजनीति में प्रवेश किया था। अन्नामलाई ने कई मौकों पर कहा था कि वे पीएम मोदी के प्रशंसक हैं। छह साल तक बीजेपी में रहने के बाद अन्नामलाई ने इस्तीफा दे दिया था।
इसके बाद उन्होंने कुछ इंटरव्यू में बीजेपी की आलोचना की थी, हालांकि इसके तूल पकड़ने पर उन्होंने कहा था कि वे अच्छे कामों की तारीफ करेंगे लेकिन गुजरात सेंट्रिक मॉडल के विरोधी हैं। अन्नामलाई तमिलनाडु में 'वी द लीडर्स' के मंच के जरिए से सक्रिय हैं। अब उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ करके अपने लगाव को फिर से व्यक्त किया है।
उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी को अपना जीवन राष्ट्र प्रथम के लिए समर्पित करने वाला नेता बताया है।