चेन्नई: छठ पूजा के तमिलनाडु से बिहार जाने वाले को दक्षिण रेलवे ने बड़ी राहत दी है। बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे तीन स्पेशल ट्रेनें चला रहा है रेलवे चेन्नई और कोयंबटूर के पोदनूर से बिहार के प्रमुख शहरों दरभंगा, बरौनी और रक्सौल के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चला रहा है। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए इन विशेष सेवाओं की घोषणा की है।

ये ट्रेनें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड से होकर बिहार पहुंचेंगी।जानें ट्रेनों की टाइमिंगरेलवे के अनुसार, चेन्नई सेंट्रल-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल आज 11 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना हुई। यह ट्रेन तीसरे दिन दोपहर 1 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 14 नवंबर को दोपहर 3 बजे दरभंगा से चलेगी और सोमवार को दोपहर 3:45 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी।

इसके अलावा, चेन्नई सेंट्रल-बरौनी वन-वे एक्सप्रेस स्पेशल 11 नवंबर को रात 11:50 बजे चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी। यह शुक्रवार रात 8 बजे बरौनी पहुंचेगी।पोदनूर से रक्सौल के लिए भी विशेष ट्रेनपश्चिमी तमिलनाडु के यात्रियों की सुविधा के लिए पोदनूर-रक्सौल वन-वे एक्सप्रेस स्पेशल भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन 11 नवंबर को रात 8:20 बजे पोदनूर से रवाना होगी।

रास्ते में कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड, सलेम और काटपाडी सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। शनिवार दोपहर को इसके रक्सौल पहुंचने का कार्यक्रम है। ये विशेष ट्रेनें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड से होकर गुजरेंगी। इनके प्रमुख ठहराव में विजयवाड़ा, दुव्वाडा, विजयनगरम, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, खड़गपुर, आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी और समस्तीपुर शामिल हैं।यात्रियों को मिलेगी ये सुविधायात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों में एसी 3-टियर, एसी 2-टियर, इकोनॉमी एसी, स्लीपर, जनरल सेकंड क्लास और चेयर कार के कोच लगाए जाएंगे।

इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष कोच और लगेज-कम-ब्रेक वैन की भी व्यवस्था होगी।