चेन्नई : कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की प्रमुख सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में बड़े खुलासे किए हैं। 10 नवंबर को रिलीज इस बुक में उन्होंने कई बड़े मुद्दे से पर्दा हटाया। हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किताब में सोनिया गांधी ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार करुणानिधि को फोन किया था, तब वह काफी घबराई हुई थीं।
उनके दिल में डर था और उनकी आवाज भी कांप रही थी। सोनिया गांधी के मुताबिक डीएमके के साथ गठबंधन करना उनके लिए आसान फैसला नहीं था। इसकी वजह 1991 में राजीव गांधी की हत्या और उस समय लिट्टे के प्रति डीएमके के कुछ कार्यकर्ताओं का समर्थन था।सोनिया ने मुश्किल फैसला बतायासोनिया गांधी ने बताया है कि उनके मन में सवाल उठता था कि क्या डीएमके के साथ हाथ मिलाना राजीव गांधी की यादों के साथ विश्वासघात होगा?
लेकिन दूसरी तरफ उन्हें लगता था कि भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों का एकजुट होना जरूरी है और दक्षिण भारत में डीएमके एक महत्वपूर्ण राजनीतिक ताकत है। सोनिया गांधी ने बताया कि उन्हें तमिल भाषा नहीं आती थी और करुणानिधि अंग्रेजी नहीं जानते थे। इसके बावजूद करुणानिधि ने उनसे बेहद विनम्रता और गर्मजोशी से बात की।
बाद में दोनों नेताओं की मुलाकातें हुईं। सोनिया गांधी ने करुणानिधि के साहित्य, कविता, पटकथा लेखन और तमिल भाषा के प्रति उनके प्रेम की सराहना की। धीरे-धीरे उनके मन में करुणानिधि के प्रति सम्मान बढ़ता गया। 4 मई 2004 को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) का गठन हुआ।मैं उनकी कहानी को उन्हीं के शब्दों में पढ़ने के लिए उत्सुक हूं, शशि थरूर ने सोनिया गांधी की किताब मिलने पर जताई खुशीबड़े मकसद के लिए बनाया था यूपीएसोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव' में बताया है कि उनके राजनैतिक जीवन में करुणानिधि को कॉल करना एक काफी मुश्किल फैसला था।
वह उस वक्त पर कांप रही थीं। सोनिया गांधी के इस खुलासे से पता चलता है कि राजीव गांधी की हत्या से जुड़ी कड़वी यादों के बावजूद उन्होंने भाजपा के खिलाफ व्यापक विपक्षी गठबंधन बनाने के लिए डीएमके के साथ राजनीतिक समझौता किया था।करुणानिधि को बताया था पिता के समानअगस्त 2018 में डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि के निधन पर सोनिया गांधी ने उनके बेटे एम.के.
स्टालिन को लिखे पत्र में कहा था कि करुणानिधि मेरे लिए पिता समान थे। तब उन्होंने करुणानिधि के निधन को अपने लिए एक बहुत बड़ी और 'व्यक्तिगत क्षति' बताया था। सोनिया ने लिखा था करुणानिधि ने हमेशा उनके प्रति बहुत दया और सहानुभूति दिखाई, जिसे वे कभी नहीं भूल सकतीं। डीएमके को साझीदार बनाकर कांग्रेस केंद्र और तमिलनाडु में सरकारें चला चुकी है।
कांग्रेस अब तमिलनाडु में सीएम सी जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके के साथ है। डीएमके ने इंडिया गठबंधन को छोड़ दिया है। सोनिया गांधी के खुलासे पर डीएमके परिवार से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।