अहमदाबाद/वडोदरा: गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को अपनी स्थापना के बाद पहली महिला कुलपति मिली हैं। प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल ने सोमवार को गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही वह विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बन गई हैं। प्रो. अग्रवाल इससे पूर्व गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से संबद्ध रही हैं।

उन्हें अकादमिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र का व्यापक अनुभव प्राप्त है। यह विश्वविद्यालय करीब 17 साल पुराना है। विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसरों ने नई कुलपति के कार्यभार संभालने पर उनका स्वागत किया।1 साल पहले रिटायर हुए थे रमाशंकर दुबेप्रो रमाशंकर दुबे के 22 नवंबर, 2025 को गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल पूरा करने के बाद इंचार्ज कुलपति काम संभाल रहे थे।

दुबे 22 नवंबर 2019 को कुलपति का पद संभाला था। एक वर्ष के कार्यकाल विस्तार के बाद वे 22 नवंबर 2025 को इस पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लगभग एक साल के इंतजार के बाद गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजी) में कुलपति की नियुक्ति हुई है। दिवाली से पहले सरकार ने गुजरात विश्वविद्यालय में भी कुलपति की नियुक्ति की थी।पहली महिला कुलपति बनींसीयूजी ने एक बयान में कहा है कि प्रो.

विजिता सिंह अग्रवाल की नियुक्ति विश्वविद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कुलपति के रूप में वे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व करेंगी। उनसे विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा संस्थागत विकास को नई दिशा और गति मिलने की अपेक्षा है। विश्वविद्यालय विभिन्न शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।गांधीनगर में शुरुआत, वडोदरा में बना कैंपसगुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना साल 2009 में हुई थी।

स्थापना के बाद लगभग डेढ़ दशक तक विश्वविद्यालय का संचालन गुजरात की राजधानी गांधीनगर के सेक्टर-29 और सेक्टर-30 स्थित अस्थायी परिसरों से किया गया था। प्रोफेसर एस. ए. बारी और बाद में प्रोफेसर रमा शंकर दुबे इसके कुलपति रहे। विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से प्रतिष्ठित 'A+' ग्रेड हासिल किया है।

जून 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा जिले की डभोई तहसील के कुंधेला गांव में विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी। लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में फैले इस स्थायी परिसर को आधुनिक प्रयोगशालाओं, केंद्रीय पुस्तकालय, व्याख्यान कक्षों और छात्रावास सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है।