नई दिल्ली में 22 अक्तूबर को लेह एपेक्स बॉडी, कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच प्रस्तावित बैठक नहीं हो सकी। इससे लद्दाख के संवैधानिक सुरक्षा उपायों और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को लेकर जारी बातचीत की प्रगति पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।