एशियाड में जाने से रह गए थे अरुणाचल के खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई चानू की अगुआई में आठ सदस्यीय टीम को शिरकत करनी है। इस टीम का अब तक वीजा नहीं लगा था, लेकिन बुधवार को वीजा की कार्यवाही आगे बढ़ी तो 65 किलो भार वर्ग में खेलने वाले चारू पेसी पर मामला फंस गया। यह चारू का विदेश में पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होता।
यह पहला मामला नहीं है जब अरुणचाल के खिलाड़ियों को चीन ने नत्थी वीजा जारी किया जिसे भारत सरकार ने मंजूरी नहीं दी। 2023 के हागझोउ एशियाड में दो वुशु खिलाड़ियों को नत्थी वीजा दिए जाने के चलते एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा था। इससे पहले विश्व यूनिवर्सियाड में जा रहे अरुणाचल के वुशु खिलाड़ियों को चीन ने नत्थी वीजा दिया था।
यहां भी ये खिलाड़ी चीन नहीं जा पाए थे। क्यों दिया जाता है नत्थी वीजा चीन दादागिरी दिखाते हुए भारत के अभिन्न हिस्से अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताता रहा है। इस कारण चीन अरुणाचल वासियों को भारतीय पासपोर्ट पर वीजा देने की बजाय उन्हें अलग से स्टेपल (नत्थी) वीजा देता है, जिसे भारत सरकार स्वीकार नहीं करती है।