एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत चल रहे युवा संगम में यूपी टीम में शामिल युवा केरल में औद्योगिक, तकनीकी नवाचार से रूबरू हुए। यूपी टीम का नेतृत्व कर रहे बीएचयू में पत्रकारिता विभाग के शिक्षक डॉ. बाला लखेंद्र के साथ टीम के सदस्य 16 नवंबर तक रहेंगे। दौर के दौरान बीएचयू सहित अन्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने केरल में कलपाथी हेरिटेज विलेज देखा।

साथ ही एफसीआरआई और परांबीकुलम का दौरा किया। युवा संगम के तहत बीएचयू सहित अन्य संस्थानों से चयनित 50 युवाओं की टीम का दौरा 2 नवंबर से शुरू है जो 16 तक चलेगा। डॉ. बाला लखेंद्र के नेतृत्व में टीम इन दिनों केरल में हैं।