पश्चिम बंगाल में मई 2026 में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद से अब तक 4 पुलिस एनकाउंटर हो चुके हैं, जिनमें से 3 मामले मासूमों से दुष्कर्म-हत्या के आरोपियों से जुड़े हैं। उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी की मुठभेड़ में मौत के बाद राज्य में एनकाउंटर नीति को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उनकी कैबिनेट ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का मजबूती से बचाव किया है।

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया कि सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध, बलात्कार, हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध घुसपैठ पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए पुलिस को 'फ्री हैंड' दिया हुआ है।अफसरों को इजाजत का इंतजार करने की जरूरत नहीं: सीएम शुभेंदुरायगंज एनकाउंटर के बाद विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, अगर कोई पुलिस पर गोली चलाएगा या उनकी हत्या करने की कोशिश करेगा, तो क्या पुलिस उस पर रसगुल्ले फेंकेगी?

क्या पुलिस का काम अपनी जेब में बंदूकें डालकर घूमना है? पुलिस ने कानून के मुताबिक कार्रवाई की है। उन पर हमला हुआ, और उन्होंने वही किया जो उन्हें करना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पुलिस अधिकारियों को ऐसे जघन्य अपराधियों पर कार्रवाई करने से पहले अपने उच्च अधिकारियों की अनुमति का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।4 महीने में 4 एनकाउंटर: मई 2026 के बाद का घटनाक्रमभाजपा सरकार के सत्ता संभालने के बाद से हुई चार प्रमुख पुलिस मुठभेड़ें:8 जुलाई 2026 (बारुईपुर): 13 साल की बच्ची से रेप और मर्डर के आरोपी <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/prabhas data-vars-anchor-text=प्रभास data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>प्रभास मोंडल को सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश में जवाबी फायरिंग में मार गिराया गया।27 अक्टूबर 2026 (गायघाटा): 13 साल की नाबालिग के बलात्कार और मर्डर के आरोपी प्रह्लाद दास को हथियार छीनकर भागने के दौरान एनकाउंटर में ढेर किया गया।27 अक्टूबर 2026 (समसेरगंज): भाजपा कार्यकर्ता सुजीत मोंडल की हत्या के आरोपी समउल शेख की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई।9 नवंबर 2026 (रायगंज): 12 साल की भांजी से दरिंदगी के आरोपी मामा/मौसा दिलीप रॉय को बंगाल-बिहार बॉर्डर पर पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद मुठभेड़ में मार गिराया गया।भाजपा मंत्रियों की तारीफ और कविता, विपक्ष का तीखा हमलाकेंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और राज्य मंत्री मौमिता बिस्वास मिश्रा ने इसे 2026 में जनता द्वारा चुने गए वास्तविक परिवर्तन का प्रतीक बताया।

वहीं, राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने फेसबुक पर एनकाउंटर शीर्षक से एक बांग्ला कविता पोस्ट कर अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन किया।टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने X पर लिखा, एनकाउंटर पर एनकाउंटर हो रहे हैं, फिर भी दुष्कर्म रुक नहीं रहे। यह भाजपा के विज्ञापित 'जंगलराज मॉडल' की हकीकत है। वहीं टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि ऐसे अपराधियों को अदालत से फांसी की सजा मिलना ज्यादा उपयुक्त होता।पूर्व केंद्रीय मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/adhir-ranjan-chaudhary data-vars-anchor-text=अधीर रंजन चौधरी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अधीर रंजन चौधरी और सीपीआई(एम) नेता सुजान चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि शुभेंदु अधिकारी की सरकार राज्य में गुजरात और यूपी मॉडल आयात कर रही है और पुलिस को फ्री हैंड देकर अराजकता की ओर धकेल रही है।आरजी कर अस्पताल कांड और पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे जनाक्रोश के बाद भाजपा 2026 के चुनावों में भारी बहुमत से सत्ता में आई थी, और अब सरकार अपनी सख्त छवि और पुलिस एनकाउंटरों के जरिए संदेश देने की कोशिश में जुटी है।