शहरों को स्वच्छता के स्तर पर दिए जाने वाले अवार्ड्स का ऐलान हो गया है। नवी मुंबई को स्वच्छ शहरलीग की कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सूरत औऱ तीसरे पर विजयवाड़ा रहा है। वहीं दूसरी ओर 10 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में ग्रेटर विशाखापट्टनम ने बाजी मार ली है। इस कैटेगरी में दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश का जबलपुर और तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ रही है।राष्ट्रपति <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/droupadi-murmu-president-candidate data-vars-anchor-text=द्रौपदी मुर्मू data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड्स 2025-26 का ऐलान किया।

उन्होंने तमाम शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए अवार्ड दिया। स्वच्छता सर्वेक्षण का यह दसवां संस्करण था। इसकी थीम ‘स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ था। इस अवार्ड में नवी मुंबई, लखनऊ और वाराणसी के अलावा कई अन्य शहरों ने भी अलग-अलग कैटेगरी में स्वच्छता का अवार्ड जीता।तटीय शहरों में पुरी ने हासिल किया पहला स्थानतटीय शहरों के इलाकों की कैटेगरी में पहला स्थान ओडिशा के पुरी ने हासिल किया है।

जगन्नाथ यात्रा के लिए मशहूर इस शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवाया है। इसके बाद दूसरा स्थान केरलम के अलपज्जोह और तीसरा स्थान महाराष्ट्र के रत्नागिरी ने हासिल किया है।नदी किनारे वाले शहरों में एमपी का रीवा अव्वलनदी के किनारे वाले शहरों में पहला स्थान मध्य प्रदेश के शहर रीवा ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि बिलासपुर को दूसरा और वाराणसी को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

इस कैटेगरी में नदी किनारों के इलाकों के अलावा पूरे शहर की स्वच्छता का सर्वेक्षण किया गया था। रीवा ने इस कैटेगरी में सबसे ऊंचा दर्जा हासिल करके साबित किया कि प्रशासन लगातार सफाई के क्षेत्र में काम कर रहा है।रुद्रपुर सबसे स्वच्छ हिमालयी शहरहिमालय के तलहटी में बसे शहरों की लिस्ट में स्वच्छता के मामले में रुद्रपुर ने बाजी मारी है।

वहीं, जम्मू को इस मामले में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। दोनों ही क्षेत्रों में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में आम शहरों की तुलना में यहां जनसंख्या से ज्यादा लोगों की मौजूदगी बनी रहती है। हालांकि, इसके बाद भी प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए नगर निकाय को साफ-स्वच्छ रखने में अपने कदम बढ़ाए हैं।बता दें, स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत केंद्र सरकार ने 2016 में की थी।

तब से लेकर अब तक इसके 10 संस्करण पूरे हो चुके हैं। राष्ट्रपति हर साल स्वच्छता के लिए बेहतर काम करने वाले शहरों को अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड देते हैं। 2016 में जब इसे लॉन्च किया गया था, उस वक्त 73 शहरी क्षेत्र इसमें भाग लेते थे। हाल में हुए इस सर्वेक्षण में 4,751 शहरों ने हिस्सा लिया है। यह इस अवार्ड की दक्षता को प्रदर्शित करता है।

इस सर्वेक्षण की सबसे खास बात है कि इसमें नागरिकों की प्रतिक्रिया का भी खास ख्याल रखा जाता है, ताकि शहरों की सफाई व्यवस्था के बारे में वहां के आम लोगों की राय भी समझी जा सके।