सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी अपने 'स्कूल ठीक करो' अभियान को लेकर एकबार फिर चर्चा में है। एक दिन पहले सीजेपी के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरव दास ने नोएडा के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया और वहां की समस्याओं को लेकर सवाल उठाया था। इस बीच सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक नया अभियान शुरू करने का ऐलान कर दिया।

इस अभियान का नाम 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' होगा।अगले अभियान का ऐलानअभिजीत दीपके ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में 17 सितंबर से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद आदिवासी बच्चों के साथ हो रहे भेदभाव की ओर सरकार का ध्यान खींचना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में आदिवासी स्कूलों को पिछले 80 साल में सरकार की उपेक्षा का सामना करना पड़ा है।अब आदिवासी स्कूलों की करेंगे जांच पड़तालअभिजीत दीपके ने कहा कि 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत सीजेपी के प्रतिनिधि आदिवासी स्कूलों का दौरा करेंगे और वहां सुविधाओं की जांच करेंगे। अभिजीत दीपके ने यह ऐलान ऐसे वक्त में किया है जब एक महीने पहले शुरू किया गया 'स्कूल ठीक करो' अभियान चर्चा के केंद्र में है।

अभिजीत दीपके ने दावा किया कि ज्यादातर आदिवासी स्कूल किराये की इमारतों में चल रहे होते हैं।महाराष्ट्र में 590 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत का दावाअभिजीत दीपके ने कहा कि सभी सरकारों ने आदिवासी छात्रों की अनदेखी की है। पार्टियां हर जिले में करोड़ों खर्च कर अपने मुख्यालय बनाती हैं लेकिन आदिवासी आवासीय स्कूलों के लिए उनके पास फंड नहीं होता है।

उन्होंने दावा किया कि बीते दो वर्षों में महाराष्ट्र में 590 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत हुई है। कई आदिवासी स्टूडेंट की मौत सांप के काटने से हो जाती है। इन मौतों पर सरकार कुछ नहीं बोलती है।बालाघाट में 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौतअभिजीत दीपके ने यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल बालाघाट में बीते दो महीनों के दौरान 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में भी आदिवासी बच्चों की मौतें हुई हैं। इनके परिवारों को मुआवजा तक नहीं मिलता है। राजस्थान में मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों को बकरियां दी गईं जबकि एमपी में चार लाख रुपये दिए गए।केरलम पर सवाल, पंजाब का जिक्र कर तमतमा गएइस बीच उनसे एक संवाददाता ने सवाल किया कि केरलम में जब स्कूल गिर जाता है तो आप कुछ नहीं कहते हैं।

इस सवाल पर अभिजीत दीपके पंजाब का जिक्र करते हुए तमतमा गए। उन्होंने कहा कि मैं अब भी कहता हूं कि केरलम में जो हुआ वह भी गलत है। हमने जहां-जहां स्कूलों की स्थिति खराब है, उनकी ओर ध्यान खींचा है। हमने पंजाब में भी स्कूलों की हालत दिखाई।सारे मुद्दे हम ही उठाएं, विपक्ष क्या कर रहा? क्या बाकी सो रहे?अभिजीत दीपके ने आगे बहुत आक्रामक अंदाज में कहा कि सौरव ने पंजाब में भी खराब स्कूल दिखाए।

क्या हर सवाल हम ही उठाएंगे? विपक्ष क्या कर रहा है? केरलम में विपक्षी पार्टी कौन है? पंजाब और झारखंड में कौन है? इन राज्यों में भाजपा विपक्षी पार्टी है। क्या सो रहे हैं आप लोग? आप लोगों को चिंता नहीं है क्या स्कूलों की? आप अभी दो महीने पहले शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी से उम्मीदें कर रहे हैं कि वह देशभर में चली जाए और सारे मुद्दे उठा ले।

क्या बाकी लोग सो रहे हैं?(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)