मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं देने पर एक नाती ने अपनी 75 वर्षीय बुजुर्ग नानी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने महिला के शव को कुएं में फेंक दिया। इस पूरी वारदात का खुलासा आरोपी के ही 8 वर्षीय बेटे ने पुलिस के सामने किया है।

फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।बुजुर्ग नानी ने जुए के लिए पैसे से किया इंकार, तो…मामला पिपरई थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव का है। यहां रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोप उनके नाती हरवीर पर लगा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी हरवीर ने अपनी नानी से जुआ खेलने के लिए पैसों की मांग की थी।

जब बुजुर्ग महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को कुएं में फेंक दिया, ताकि वारदात को छिपाया जा सके।8 वर्षीय बेटे ने खोली पिता की करतूतइस मामले में सबसे अहम कड़ी आरोपी का 8 वर्षीय बेटा बना। बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने नानी से जुआ खेलने के लिए पैसे मांगे थे।

नानी के मना करने पर पिता ने उनके साथ मारपीट की और बाद में उन्हें कुएं में डाल दिया। मासूम के इस बयान के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी।पुलिस ने महिला के शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद हत्या की आशंका को और बल मिला है।

पुलिस अब बच्चे के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।वारदात के बाद आरोपी फरार, जांच जारीवारदात के बाद से आरोपी हरवीर फरार बताया जा रहा है। पिपरई थाना पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जिस नानी ने अपने नाती को परिवार का हिस्सा मानकर स्नेह दिया, उसी की हत्या का आरोप नाती पर लगा है।

जुए के लिए पैसों की मांग और इनकार के बाद हुई इस कथित वारदात ने पारिवारिक रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।रिपोर्ट- अमित कुमार