वैज्ञानिकों के मुताबिक़ इस क्षेत्र का तापमान वैश्विक औसत की तुलना में अधिक तेज़ी से बढ़ रहा है. कुछ विशेषज्ञों को यह भी चिंता है कि चीन की विशाल पनबिजली परियोज…
हर प्राकृतिक आपदा के पीछे वजह होती है. कई बार इंसान उन वजहों को ख़ुद ही पैदा करता है. कभी अनजाने में तो कभी जानते हुए भी
चीन से लगी नेपाल की सीमा के पास बस्तियों को अपनी चपेट में लेने वाली भीषण बाढ़ ने हिमालय में लोगों के सामने बढ़ते जोखिमों की एक भयावह याद दिला दी है
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पर्वत श्रृंखला जलवायु परिवर्तन के कारण बहुत ही नाज़ुक स्थिति में है
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ की वजह इतनी जल्दी तय नहीं की जा सकती है लेकिन वैज्ञानिकों ने कहा कि आपदा से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिलता है कि तिब्बत के क़रीब लांगटांग लिरुंग पर्वत के उत्तर में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे उसके ऊपर जमा ग्लेशियर का एक विशाल हिस्सा टूटकर नीचे आ गया
गिरती हुई चट्टानों और बर्फ़ के करोड़ों क्यूबिक मीटर के मलबे की ताक़त को शुरुआत में भूकंप समझ लिया गया था. कुछ अनुमानों के मुताबिक़, इसने इतनी ऊर्जा पैदा की कि ग्लेशियर की बर्फ़ पिघल गई और चट्टानों, कीचड़, पानी की एक विशाल दीवार भोटेकोशी घाटी से होते हुए दर्जनों मील तक नेपाल में नीचे की ओर बह गई
इस आपदा ने ग्लेशियरों और पहाड़ी ढलानों से पैदा होने वाले ख़तरों को उजागर किया है, जो जलवायु परिवर्तन से तेज़ी से प्रभावित हो रहे हैं. कुछ विशेषज्ञों को यह भी चिंता है कि चीन की विशाल पनबिजली परियोजनाएं आपदा के जोखिम को और बढ़ा सकती हैं
ब्रह्मा चेलानी नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में स्ट्रैटिजिक स्टडी के प्रोफ़ेसर और बर्लिन स्थित रॉबर्ट बॉश अकादमी में फेलो हैं
चेलानी नौ किताबों के लेखक हैं, जिनमें 'वॉटर: एशियाज़ न्यू बैटलग्राउंड" भी शामिल है
नेपाल बाढ़: वायरल हुए इस सीसीटीवी फ़ुटेज के बाद यहां क्या हुआ
पेशाब करने के बाद फिर से बूंद-बूंद टपकना, किस बीमारी के लक्षण और क्या है इलाज
नेपाल के पीएम बालेन शाह ने संसद में भारत और चीन को लेकर क्या कहा
स्वरा भास्कर ने क्या 'जौहर को कायरता' बताया था, अब क्या बोलीं
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां