पहले कहा गया था कि भूकंप के झटके की वजह से भूस्खलन हुआ, जो बाढ़ का कारण बना. लेकिन यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के तथ्यों का विश्लेषण करने वाले वैज्ञानिक इसके बारे मे…
नेपाल और तिब्बत के सीमांत इलाक़े में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर वैज्ञानिकों ने ग्लेशियर टूटने को एक बड़ी वजह बताया है
वैज्ञानिकों ने बीबीसी को बताया कि शुरुआती जांच पता चला है कि ग्लेशियर टूटने से बर्फ़ तेजी से पिघली होगी
शुरुआती रिपोर्टों के कारण कई लोगों का मानना था कि एक भूकंप के कारण भूस्खलन हुआ था. हालांकि, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बाद में स्पष्ट किया कि यह आपदा 'हिमनद के एक हिस्से के टूटने' के कारण हुई
यूएसजीएस के आंकड़ों और घटना का विश्लेषण करने वाले वैज्ञानिकों के मुताबिक़, एक विशाल ग्लेशियर के घाटी की तलहटी से टकराने का असर 5.2 तीव्रता वाले भूकंप जितना था
डंडी विश्वविद्यालय में ग्लेशियर विशेषज्ञ डॉ. साइमन कुक ने बीबीसी को बताया कि उनकी टीम ने पता लगाया है कि नेपाल में लैंगटांग लिरुंग चोटी के पास एक ग्लेशियर का निचला हिस्सा टूट गया. यह बाढ़ वाली जगह से लगभग 15 किलोमीटर पश्चिम में है
उन्होंने अनुमान लगाया कि ग्लेशियर उत्तर-पश्चिम दिशा में टूटा और फिर पश्चिम की ओर नदी के बहाव में गिर पड़ा
बर्फ़ और चट्टानों का बड़ी मात्रा में मलबा नदी में गिरा
इंटरनेशनल सेंटर फ़ॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीआईएमओडी) के एक विश्लेषण के मुताबिक़, ये शायद आईस-रॉक के मिश्रण का एवलांच था
इसके कारण बर्फ़ और चट्टानों का बड़ी मात्रा में मलबा भोटेकोशी नदी की सहायक नदी लेंडे खोला में गिर गया. इसके बाद नदी में अचानक बाढ़ आ गई. नदी का पानी गाद और बड़े-बड़े पत्थरों को बहाकर नीचे की ओर ले गया
नेपाल को हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक स्वर्ग क्यों माना जाता है
दिल्ली में सीएनजी 3.89 रुपये प्रति किलो महंगी हुई
नेपाल बाढ़ के बीच वायरल हुए हरे रंग के मकान का क्या हुआ
अंतरराष्ट्रीय मदद लेने का फ़ैसला नेपाल ने एक ही दिन में क्यों बदला, वहाँ के मीडिया में कैसी चर्चा