फोटो- बुधवार को बढ़ेड़ी राजपूतान में भाजपा की जनसभा का हुआ आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीबहादराबाद। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर बुधवार को बढ़ेड़ी राजपूतान में भाजपा की जनसभा आयोजित की गई। पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमैन राव काले खां के नेतृत्व में आयोजित सभा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कुंवर बासित अली ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ देते समय किसी का धर्म या जाति नहीं पूछी जाती। तीन तलाक की कुप्रथा समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय और सम्मान दिलाने का काम किया गया है।

उन्होंने मुस्लिम समाज के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर होना चाहिए।वहीं, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने पिरान कलियर विधानसभा सीट पर मुस्लिम समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की पैरवी की। इस दौरान रुड़की ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, राव इनाम, राव अजमल खां, राव अजमत खां, राव काले खां, शेर अली, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी और राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।