उत्तर प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क कर दी है। अब उपभोक्ताओं को आवेदन शुल्क और पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा। इससे उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर 1250 रुपये की बचत होगी।
इसके साथ ही नेट मीटर जांच शुल्क 400 रुपये भी माफ कर दिया गया है। ऐसे में जो उपभोक्ता खुद से मीटर लगवाते हैं, उन्हें कुल मिलाकर 1650 रुपये तक का फायदा होगा।
प्रदेश में प्रधानमंत्री ‘सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए 40% तक की सब्सिडी दी जा रही है। पहले 1 किलोवाट से 10 किलोवाट तक रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं से आवेदन शुल्क 250 रुपये और पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये लिया जाता था, लेकिन अब इसे समाप्त कर दिया गया है।
इसी तरह इंटरकनेक्शन/नेट मीटरिंग एग्रीमेंट की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) प्रशांत वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और सभी विद्युत वितरण निगमों को उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फैसले से प्रदेश में सौर ऊर्जा अपनाने की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है।
#UPSolarPower #RooftopSolar #SuryagharScheme #RenewableEnergy #SolarSavings #GreenUP #SolarSubsidy #CleanEnergyIndia #UPPower #SolarForAll



