उत्तर प्रदेश में धान खरीद की शुरुआत, बढ़े दामों से किसानों के चेहरे खिले – Khalihan News
Breaking News
#PaddyProcurementUP #FarmersHappiness #UPAgriculture #MSPIncrease #KisanWelfare #UPFarmers #AgriNews #RuralEconomy #PaddyPurchase #FarmersProsperity

उत्तर प्रदेश में धान खरीद की शुरुआत, बढ़े दामों से किसानों के चेहरे खिले

उत्तर प्रदेश में आज से सरकारी धान खरीद की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। अमेठी जिले में किसानों की सुविधा के लिए कुल 99 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां धान की खरीद शुरू कर दी गई है। इस बार सरकार ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में ₹69 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, जिससे किसानों में उत्साह देखा जा रहा है।

नए रेट के अनुसार, ग्रेड-1 धान का मूल्य ₹2389 प्रति क्विंटल और सामान्य धान का मूल्य ₹2369 प्रति क्विंटल तय किया गया है। जिले में इस बार 1.40 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

किसानों को धान बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। अब तक 3108 किसानों ने विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा कर लिया है। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों के धान की पहले सफाई की जाएगी और फिर तौल की प्रक्रिया पूरी होगी।

हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण धान की आवक में देरी की संभावना जताई जा रही है। मौसम साफ होने के बाद खरीद प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि किसानों को धान की बिक्री के 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुरेश चंद्र सरोज ने बताया कि मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र में 10 विपणन केंद्र और 24 अन्य खरीद केंद्रों पर व्यवस्था पूरी कर ली गई है। वहीं, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि एक नवंबर से सभी क्रय केंद्रों पर खरीद औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है और किसानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

सरकार की मंशा है कि पारदर्शी और सुचारु तरीके से धान खरीद की प्रक्रिया संचालित हो ताकि किसानों को समय पर उचित मूल्य मिल सके।

 

About Khalihan News

Check Also

लखनऊ में बनेगा पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स, 150 लघु इकाइयों को मिलेगा नया ठिकाना

लखनऊ में बनेगा पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स, 150 लघु इकाइयों को मिलेगा नया ठिकाना

लखनऊ में औद्योगिक विकास को नया आयाम देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया …