यूपी के संभल में पुलिस लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू – Khalihan News
Breaking News
यूपी के संभल में पुलिस लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

यूपी के संभल में पुलिस लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

संभल जिले के बहजोई क्षेत्र के गांव आनंदपुर में प्रस्तावित नवीन पुलिस लाइंस के निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने शेष भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 37.0701 हेक्टेयर भूमि में से 35.8686 हेक्टेयर भूमि पहले ही किसानों की सहमति से खरीदी जा चुकी है और उस पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। अब शेष 1.2015 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिग्रहण में शामिल भूमि
अधिसूचना के अनुसार तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव आनंदपुर की निम्नलिखित भूमि अधिग्रहण के दायरे में शामिल है:
•गाटा संख्या 344 – 0.3075 हेक्टेयर
•गाटा संख्या 388/1 – 0.5580 हेक्टेयर
•गाटा संख्या 387 – 0.3360 हेक्टेयर
कुल मिलाकर 1.2015 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
किसानों को मिलेगा मुआवजा
प्रशासन ने कहा है कि अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उन्हें नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
निर्माण कार्य को मिलेगी गति
एडीएम प्रदीप वर्मा के अनुसार, अधिग्रहण पूर्ण होते ही संपूर्ण भूमि पर कब्जा लेकर निर्माण कार्य की रफ्तार तेज कर दी जाएगी। वर्तमान में पुलिस लाइन निर्माण कार्य लगभग 32 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था।
प्रशासनिक भवनों से लेकर आवासीय परिसरों तक निर्माण कार्य जारी है। शेष भूमि के अधिग्रहण के बाद परियोजना में तेजी आने की संभावना है, जिससे जिले को सुसंगठित व आधुनिक पुलिस लाइन की सौगात मिल सकेगी।

About Khalihan News

Check Also

लखनऊ में बनेगा पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स, 150 लघु इकाइयों को मिलेगा नया ठिकाना

लखनऊ में बनेगा पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स, 150 लघु इकाइयों को मिलेगा नया ठिकाना

लखनऊ में औद्योगिक विकास को नया आयाम देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया …