देश की अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस (FEB) ने अक्टूबर 2025 में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 73,660 यूनिट रही, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 की 65,453 यूनिट्स की तुलना में 13% की वृद्धि दर्शाती है।
घरेलू बिक्री में 12% की वृद्धि
अक्टूबर 2025 में महिंद्रा और स्वराज ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री 72,071 यूनिट रही, जबकि अक्टूबर 2024 में यह आंकड़ा 64,326 यूनिट था। यह 12% की साल-दर-साल वृद्धि है।
कंपनी ने बताया कि इस बढ़त का श्रेय अच्छे मानसून, त्योहारी मांग, और किसानों के बीच बेहतर भावना को जाता है। समय पर रबी बुवाई और खरीफ की अच्छी पैदावार ने भी बाजार को मजबूत किया।
निर्यात मे 41% की तेज़ी
निर्यात के मोर्चे पर भी महिंद्रा और स्वराज ने शानदार प्रदर्शन किया। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 1,589 यूनिट्स का निर्यात किया, जो अक्टूबर 2024 के 1,127 यूनिट्स की तुलना में 41% अधिक है।
यह वृद्धि महिंद्रा की वैश्विक उपस्थिति और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग को दर्शाती है।
कुल बिक्री में 13% की बढ़ोतरी
घरेलू और निर्यात दोनों को मिलाकर अक्टूबर 2025 में कुल 73,660 ट्रैक्टर बेचे गए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 65,453 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह 13% की समग्र वृद्धि को दर्शाता है।
विवरण अक्टूबर 2025 अक्टूबर 2024 % परिवर्तन
घरेलू 72,071 64,326 12%
निर्यात 1,589 1,127 41%
कुल 73,660 65,453 13%
वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल से अक्टूबर) में भी मजबूत प्रदर्शन
महिंद्रा और स्वराज की वर्ष-से-अबतक (YTD) बिक्री ने भी बेहतर रफ्तार दिखाई है।
•घरेलू बिक्री: 3,19,407 यूनिट (18% वृद्धि)
•निर्यात: 11,278 यूनिट (16% वृद्धि)
•कुल बिक्री: 3,30,685 यूनिट (18% वृद्धि)
विवरण अप्रैल–अक्टूबर 2025 अप्रैल–अक्टूबर 2024 % परिवर्तन
घरेलू 3,19,407 2,70,562 18%
निर्यात 11,278 9,740 16%
कुल 3,30,685 2,80,302 18%
कंपनी की प्रतिक्रिया
महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस अध्यक्ष वीजय नकरा ने कहा —
“हमने अक्टूबर में 72,071 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 12% की वृद्धि है। सितंबर और अक्टूबर 2025 के त्योहारी सीजन में कुल मिलाकर बिक्री में 27.4% की वृद्धि हुई। अच्छे मानसून और सितंबर में घोषित GST दरों में कटौती ने इस मजबूत प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई है। आने वाले महीनों में रबी बुवाई की समय पर शुरुआत और खरीफ कटाई की अच्छी प्रगति ट्रैक्टर बिक्री के लिए शुभ संकेत हैं।”
Khalihan News ख़बरें बदलती दुनिया की…