tag manger - काला टमाटर है कई रोगों का कुदरती उपचार – KhalihanNews
Breaking News

काला टमाटर है कई रोगों का कुदरती उपचार

काले टमाटर की क़िस्म ठंडे स्थानों में ठीक से विकास नहीं कर पाती है | इसके लिए गर्म जलवायु वाला क्षेत्र उपयुक्त होता है | इसके लिए कार्बनिक गुणों से युक्त जीवांश वाली दोमट मिट्टी की जरूरत होती है | चिकनी दोमट मिट्टी में भी काले टमाटर को ऊगा सकते है | उचित जल निकासी वाली भूमि जिसका P.H. मान 6-7 के मध्य हो |

काले टमाटर की खेती के लिए 10 से 30 डिग्री का तापमान उपयुक्त होता है, तथा 21 से 24 डिग्री तापमान पर पौधे ठीक से वृद्धि करते है | भारत में काले टमाटर की खेती हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के कई किसानो द्वारा की जा रही है |

काले टमाटर के बीजो की बुवाई सर्दियों में जनवरी के महीने में की जाती है | इसके बाद गर्मी के मौसम यानि मार्च से अप्रैल में काले टमाटर की पैदावार मिलने लगती है |

प्रारंभिक अवस्था में यह टमाटर काला और पक जाने पर पूरा काला हो जाता है |

  • यह इंडिगो रोज टोमेटो के नाम से भी पुकारा जाता है |
  • यह तुड़ाई के बाद भी कई दिन तक ताज़ा बना रहता है |
  • काला टमाटर न ही जल्दी ख़राब होता है, और न ही सड़ता है |
  • इस तरह के टमाटर में बीज काफी कम होते है |
  • यह टमाटर ऊपर से देखने में काला और भीतर से लाल होता है |
  • काले और लाल टमाटर के बीज एक जैसे ही होते है |

लाल टमाटर की तुलना में इसका स्वाद कुछ-कुछ नमकीन होता है |

  • कम मिठास होने की वजह से यह शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद टमाटर है |
  • इसे डायबिटीज और दिल के मरीज आसानी से खा सकते है |
  • इस टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पायी जाती है |
  • काले टमाटर में प्रोटीन, विटामिन ए, सी मिनरल्स पाए जाते है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है |
  • इसमे फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता होती है, जिस वजह से कैंसर के बचाव में काफी मदद मिलती है |
  • इसमे एंथोसाइनिन पाया जाता है, जो हार्ट अटैक के बचाता है |
  • इसमे अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है, जो वजन कम करने में मददगार है |
  • अगर आप डायबिटीज से लड़कर हार मान चुके है, तो काला टमाटर आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है |
  • भारत की जलवायु को काले टमाटर की खेती के लिए उपयुक्त माना गया है, इसे भी आप लाल टमाटर की तरह ही ऊगा सकते है |

About admin

Check Also

आई.ए.एस से भी कठिन है नागा तंगतोडा़ साधु बनने की प्रक्रिया

शैव और वैष्णव परंपरा के साधु संत, नागा साधु और साध्वियों का। प्रयागराज महाकुंभ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *