tag manger - कोरोना से मौत : सरकारी आंकड़ों से 8 गुना ज्यादा, लैंसेट की रिपोर्ट में दावा – Khalihan News
Breaking News
Coronavirus. COVID-19. 3D Render

कोरोना से मौत : सरकारी आंकड़ों से 8 गुना ज्यादा, लैंसेट की रिपोर्ट में दावा

तीसरी लहर अब काफी कमजोर हो गई है। रोजाना कोरोना के नए मामलों में काफी गिरावट आ गई इसके साथ ही दैनिक मौत के मामलों में राहत है। लेकिन इस बीच मेडिकल जर्नल लैसेंट (The Lancet) की एक रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल इस रिपोर्ट में देश में अब कोरोना की वजह से मरने वालों के आंकड़े को लेकर बड़ा दावा किया गया। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि भारत में कोविड-19 से मौत का जो सरकारी आंकड़ा बताया गया है वो वास्तविक आंकड़े से 8 गुना कम है।

लैंसेट रिपोर्ट के दावे पर भरोसा किया जाए तो भारत में कोविड से होने वाली मौतों की संख्या 40 लाख से ज्यादा है। लैंसेट ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत में कोविड से होने वाली मौतों की संख्या आधिकारिक आंकड़े से 8 गुना ज्यादा है।

दरअसल देश में सरकार की ओर से आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कोरोना से 4,89,000 लोगों की मौत हुई है। इस तरह अगर लैंसेट के दावे को सच माना जाए तो देश में 40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

लैंसेट के एक नए रिसर्च पेपर में संकेत किया गया है कि भारत में कोविड-19 से हुई मौतों को दर्ज करने की संख्या बहुत कम थी। लैंसेट के हिसाब से 2021 के अंत तक दुनिया में भारत में ही कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं और उनकी संख्या करीब 40.7 लाख थी।

कब प्रकाशित हुआ रिसर्च पेपर

लैंसेट का ये रिसर्च पेपर शुक्रवार को प्रकाशित हुआ और इसमें कहा गया कि ये आशंका है कि 31 दिसंबर, 2021 तक कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया में 1.82 करोड़ लोगों की मौत हुई है, जो दुनिया में दर्ज 59 लाख मौतों के आधिकारिक रिकॉर्ड से तीन गुना ज्यादा है|

बता दें कि लैसेंट को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से आंशिक रूप से वित्त पोषित किया जाता है। यानि बिल गेट्स की पत्नी के फाउंडेशन से मिलने वाली राशि पर यहां शोध किए जाते हैं।

मेडिकल जर्नल लैसेंट में कहा गया है कि ‘हालांकि 1 जनवरी, 2020 और 31 दिसंबर, 2021 के बीच कोविड-19 से होने वाली कुल मौतों की दुनिया भर में दर्ज संख्या 59 लाख ही थी. जबकि हमारा अनुमान है कि कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में 1.82 करोड़ लोगों की मौत हो गई।’
रूस और अमरीका से ज्यादा भारत में मौत

लैंसेट के मुताबिक देशों के स्तर पर भारत में 40.7 लाख, अमरीका में 11.3 लाख और रूस में 10.7 लाख लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई।

About admin

Check Also

पंजाब पुलिस ने अनाज खरीद पोर्टल में धोखाधड़ी करने वाले चार लोग गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने अनाज खरीद पोर्टल में धोखाधड़ी करने वाले चार लोग गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश करते हुए अनाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *